
Realme ने भारत में अपनी Narzo 50 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। रियलमी ने आज भारत में Narzo 50 सीरीज के दो स्मार्टफोन Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। Realme Narzo 50A को कंपनी ने जहां 50MP कैमरा के साथ पेश किया है वहीं Realme Narzo 50i स्मार्टफोन को भी कंपनी ने ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ बेहद कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ इंडियन मार्केट में बिक्री के लिए उतारा है। रियलमी के नारजो 50 सीरीज के ये दोनों स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart की एनुअल फेस्टिवल सेल Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान बिक्री के लिए आएंगे। यहां हम आपको Realme Narzo 50i स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बता रहे हैं।
Realme Narzo 50i डिजाइन

लेटेस्ट Realme Narzo 50i स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इस फोन के बैक में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया है। इस कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा सेंसर दिया है। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल में आपको नारजो की ब्रांडिंग भी देखने को मिल जाती है। वहीं फोन के बैक पैनल में स्पीकर ग्रिल भी देखने को मिलता है। रियर पैनल में डुअल टेक्चर फिनिशिंग देखने को मिलती है।
Realme Narzo 50i स्पेसिफिकेशन्स
Realme Narzo 50i कंपनी का एंट्री लेवल का स्मार्टफोन है, जिसमें 6.5-इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 400 निट्स है। रियलमी के इस फोन को ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Narzo 50i स्मार्टफोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है। रियलमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है जो रिवर्स चार्ज सपोर्ट करती है। इसकेसाथ ही Narzo 50i स्मार्टफोन को Android 11 पर आधारित Realme UI Go edition के साथ मार्केट में उतारा गया है।
Realme Narzo 50i की कीमत
Realme Narzo 50i स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में मार्केट में उतारा गया है। Narzo 50i का बेस वेरिएंट 2GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ 7,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ 8,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। लेटेस्ट Realme Narzo 50i स्मार्टफोन को Flipkart Big Billion days सेल के पहले दिन 7 अक्टूबर को सेल के लिए उतारा जाएगा।
यह भी पढ़ें : 50MP और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ लो बजट वाला Realme Narzo 50A, जानें फोन के सभी खास फीचर्स





















