
realme ने तकरीबन दो महीने पहले अपनी होम मार्केट चीन में realme Narzo 50i Prime स्मार्टफोन लॉन्च किया था। रियलमी नारज़ो सीरीज़ भारतीय बाजार में भी खासी फेमस है और इस सीरीज़ के लो बजट मोबाइल फोंस Redmi, OPPO, Vivo व Infinix, Tecno को तगड़ी टक्कर देते हैं। इस प्रतिस्पर्धा को और भी रोमांचक बनाने रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम अब इंडिया आ रहा है। मोबाइल फोन कंपनी द्वारा टीज़ किया जा चुका है जहां कंपनी ने कह दिया है कि realme narzo 50i Prime Coming soon in India यानी रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम इंडिया में लॉन्च होने वाला है।
realme narzo 50i Prime India Launch
रियलमी इंडिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नारज़ो 50आई प्राइम को टीज़ कर दिया है। फोन का प्रोडक्ट पेज कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न पर भी लाईव कर दिया गया है जो साफ करता है realme narzo 50i Prime Sale Amazon पर होगी। कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो में फोन की लुक चीन में लॉन्च हुए रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम जैसी ही दिखाई दे रही है जो हिंट करता है कि यह मोबाइल चाइना वाली स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही आएगा। आने वाले दो हफ्तों में realme narzo 50i Prime इंडिया में लॉन्च हो जाएगा तथा अभी फिलहाल सिर्फ तय लॉन्च डेट का सामने आना बाकी है।
Class and elegance are just around the corner!
Get ready to turn heads with the #realmeNarzo50iPrime and its Stage Light Design. Feel like the star no matter where you are ⭐
Coming Soon.
Know more: https://t.co/oOAcEJYx2u pic.twitter.com/uDdZ5XhVVZ
— realme (@realmeIndia) September 7, 2022
Realme Narzo 50i Prime Price
रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम चीन में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार 7,850 रुपये के करीब है। इसी तरह Realme Narzo 50i Prime 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 8,600 की कीमत पर लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि Realme Narzo 50i Prime India Price भी इसी रेंज में होगा।
Realme Narzo 50i Prime Specifications
यह मोबाइल फोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन की थिकनेस 8.55एमएम है तथा वज़न 182 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि यह इस सेग्मेंट के सबसे पतले और हल्के स्मार्टफोंस में से एक है। इस रियलमी फोन में डुअल सिम, 4जी और 3.5एमएम जैक समेत बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। यह भी पढ़ें : 50MP Camera वाला सस्ता स्मार्टफोन Realme C33 सिर्फ 8999 रुपये में हुआ लॉन्च, 37 दिन चलेगी फोन की बैटरी
Realme Narzo 50i Prime को एंडरॉयड 11 ओएस के ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T612 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है। चीनी मार्केट में यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में जहां 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 50i Prime में एफ/2.0 अर्पचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 4एक्स डिजिटल ज़ूम क्षमता के साथ आता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी मोबाइल में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी देता है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। रिपोर्ट का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन 36 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखता है।























