रियलमी ने नया नारजो स्मार्टफोन किया टीज, Narzo N53 के नाम से जल्द कर सकता है एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/New-Realme-Narzo-Phone.jpg
Highlights

Realme ने अपनी नारजो एन सीरीज के अंदर पहला फोन Narzo N55 पिछले माह ही पेश किया था। वहीं, कंपनी ने अब इस सीरीज के अंदर नए फोन को लाने के लिए कमर कस ली है। दरअसल, रियलमी ने Narzo N series के नए हैंडसेट को अमेजन पर टीज किया है। इसके अलावा इस अपकिंग फोन Narzo N53 अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है।

16GB रैम और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेक्स को सर्च इंजन में आधिकारिक रियलमी वेबसाइट के मेटाडेटा में देखा गया है। मेटाडेटा के अनुसार, Realme Narzo N53 “Next-Gen Quick, Next-Gen Chic” होगा। इसके अलावा मेटाडेटा पुष्टि करता है कि स्मार्टफोन में 16GB तक डायनामिक रैम होगी। हम सुरक्षित रूप से मान सकते हैं कि यह 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम होगी। मेटाडेटा यह भी पुष्टि करता है कि स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

ये हैंडसेट होगा सबसे पतला रियलमी फोन

टीजर के अनुसार रियलमी भारत में अपने पांच साल पूरे होने पर डिवाइस लॉन्च करेगी। हालांकि, टीजर में डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग फोन Realme Narzo N53 होगा जो कि इस महीने के अंत में लॉन्च होगा। इसके अलावा रियलमी का दावा है कि यह अभी तक का सबसे पतला रियलमी फोन होने वाला है।

Realme Narzo N53 की कीमत और कलर (संभावित)

Realme Narzo N53 नई Realme Narzo N-सीरीज का दूसरा फोन होगा। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में Narzo N53 की कीमत, वेरिएंट और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई थी।

डिवाइस के बारे में बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई। लेकिन, हमें उम्मीद है कि कंपनी द्वारा जल्द ही इसका खुलासा किया जाना चाहिए। तब तक, आइए Realme Narzo N55 के स्पेक्स और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

Realme Narzo N55 की स्पेसिफिकेशन्स