रियलमी ने भारत में खोला पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर, कंपनी करेगी 100 करोड़ का निवेश

Join Us icon

रियलमी कुछ ही स्मार्ट​फोंस के दम पर थोड़े ही समय में इंडिया के हिट ब्रांड्स में शुमार हो चुकी है। साल 2019 में अपने पहले स्मार्टफोन के रूप में रियलमी ने रियलमी 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो रियलमी 12 मार्च को पहली बार फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। पहले ही ​दिन इस स्मार्टफोन की दो बार सेल हुई और दोनों ही बार यह फोन पूरी तरह से सोल्ड आउट हो गया है। रियलमी ने एक ही दिन में तकरीबन 2 अरब रुपये के रियलमी 3 फोन बेच डाले थे। स्मार्टफोंस की इतनी बड़ी सेल के बाद कंपनी ने अपने फैन्स की सुविधा और फोन की सर्विस का खास ख्याल रखते हुए देश में तकरीबन 100 करोड़ का निवेश किया है।

रियलमी ने रियलमी 3 की सफलता के बाद ब्रांड के स्मार्टफोन्स पर बेहतर ​सर्विस देने के लिए अपने पहले एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर की शुरूआत की है। रियलमी ने कंपनी का पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर ​राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर में ओपन किया है। इस सर्विस सेंटर की शुरूआत के साथ ही कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने यह घोषणा भी कर ​दी है आने वाले दिनों में कंपनी पूरे देश में 30 और नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू करेगी, जहां बड़े स्तर पर रियलमी स्मार्टफोन का रख रखाव और उनकी मरम्मत की जाएगी।

more than 210000 realme 3 sold in india flash sale next 19 march

रियलमी एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर की शुरूआत के मौके पर सीईओ माधव सेठ ने बताया कि, “रियलमी यूजर्स को फोन के यूज़ के दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़ें तथा फोन में आई खराबी को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके, इसके लिए देश में पहले से ही 400 मल्टी ब्रांड सेंटर्स पर रियलमी के फोन को जांचने और सही करने की सुविधा मौजूद है।

माधव सेठ के अनुसार रियलमी न सिर्फ कम कीमत पर शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करती है बल्कि फोन की बिक्री के बाद भी ​य​​​ह सुनिश्चित करती है वह स्मार्टफोन सही से काम करते रहे। माधव सेठ ने बताया है कि रियलमी सर्विस सेंटर में आए 90 से 95 प्रतिशत तक स्मार्टफोंस को 1 घंटे के अंदर ठीक करके यूजर्स को वापिस भी लौटा देती है।

रियलमी सीईओ ने लॉन्च के मौके पर यह भी बताया कि ​कंपनी ने भारत में 100 से 110 करोड़ रुपये तक का निवेश किया है जो सिर्फ रियलमी स्मार्टफोंस की बिक्री के बाद उनके रखरखाव तथा सर्विस पर खर्च किया जाएगा। माधव सेठ के अनुसार इस सर्विस सेंटर में कुशल कारीगरों को रखा गया है जो स्मार्टफोन के हर पार्ट्स की बारिक समझ रखते हैं। और इस कर्मचारियों को रियलमी द्वारा निर्धारित आय स्केल के अनुसार भी सैलरी दी जाती है।

Realme open first Exclusive Service Centre will do 100 crore investment in india

माधव सेठ के अनुसार , “आने वाले 2 महीनों में रियलमी गुरुग्राम में 20 और स्टोर्स की शुरूआत करेगी। इस स्टोर्स पर न सिर्फ रियलमी स्मार्टफोन की जांच और रिपेयरिंग की जाएगी ​बल्कि साथ ही स्मार्टफोन से जुड़ी एक्सेसरीज़ भी रियलमी यूजर्स को एक ही छत के नीचे प्राप्त होगी।

रियलमी 3 प्रो

लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि रियलमी जल्द ही भारत में रियलमी 3 का अपग्रेड वर्ज़न रियलमी 3 प्रो भी लाने वाली है। यह स्मार्टफोन भारत की ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) वेबसाइट पर लिस्ट भी हो चुका है जहां फोन के बारे में अहम जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि यह फोन 48-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस होगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। साथ ही कंपनी की ओर से रियलमी 3 प्रो को बड़ी व पावरफुल बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here