
Realme P2 Pro (review) और OnePlus Nord CE4 (review) दोनों स्मार्टफोन लंबी बैटरी बैकअप और फास्च चार्जिंग की सुविधा के साथ आते हैं। OnePlus Nord CE4 में 5,500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 100W चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि Realme P2 Pro में 5,200mAh की बैटरी है, जो 80W चार्जिंग के साथ आती है। खास बात यह है कि दोनों ब्रांड्स के चार्जर बॉक्स में मिलते हैं। हालांकि कागज पर OnePlus Nord CE4 का बैटरी पावर बड़ा है, क्या यह रियल वर्ल्ड में भी उतना ही असरदार है? यहां जानते हैं दोनों स्मार्टफोन की बैटरी में किसकी बैटरी में ज्यादा दम है।
PCMark टेस्ट
PCMark बैटरी टेस्ट हमें यह जानने में मदद करता है कि स्मार्टफोन का बैटरी बैकअप आदर्श परिस्थितियों में कैसा परफॉर्मेंस करता है। इस टेस्ट के लिए हमने दोनों स्मार्टफोन्स को 100% चार्ज किया, फ्लाइट मोड ऑन करने के साथ ब्राइटनेस और ऑडियो को समान लेवल पर रखा।
PCMark टेस्ट में OnePlus Nord CE4 की बैटरी 16 घंटे तक चली और फिर बैटरी 20% पर पहुंची। वहीं Realme P2 Pro की बैटरी इस टेस्ट में 10 घंटे 25 मिनट तक चली, जिसके बाद बैटरी 20% पर पहुंची।
विजेता: OnePlus Nord CE4
यूट्यूब वीडियो टेस्ट
इस टेस्ट में हमने 30 मिनट तक एक हाई-रिजॉल्यूशन YouTube वीडियो चलाया और बैटरी गिरावट को चेक किया। इस दौरान ब्राइटनेस और ऑडियो को समान लेवल पर रखा गया।
| Realme P2 Pro | OnePlus Nord CE4 |
| 4 percent battery drop (208mAh) | 3 percent battery drop (165mAh) |
30 मिनट के वीडियो प्लेबैक के बाद Realme P2 Pro की बैटरी में 4% गिरावट आई, जबकि Nord CE4 में केवल 3% गिरावट हुई।
विजेता: OnePlus Nord CE4
गेमिंग
गेमिंग टेस्ट के लिए हमने दोनों फोनों पर कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल (COD), रियल रेसिंग 3 और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) खेला। हर गेम को हाई सेटिंग्स पर 30 मिनट तक खेला गया और बैटरी की औसत गिरावट को दर्ज किया गया।
| Realme P2 Pro | OnePlus Nord CE4 |
| 6.6 percent avg battery drop (343.2mAh) | 5.6 percent avg battery drop (308mAh) |
गेमिंग राउंड के अंत में Realme P2 Pro ने औसतन 6.6% बैटरी खपत की, जबकि Nord CE4 ने केवल 5.6% बैटरी की खपत की।
विजेता: OnePlus Nord CE4
चार्जिंग
जैसा कि पहले बताया गया है Realme P2 Pro और OnePlus Nord CE4 दोनों ही फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। Realme और OnePlus दोनों ही अपने चार्जर को बॉक्स में देते हैं, जिसमें Type-A और Type-C चार्जिंग केबल भी हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन्स के चार्जिंग समय में बहुत मामूली अंतर है। बॉक्स में दिए गए चार्जर का उपयोग करने पर Realme P2 Pro को 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 36 मिनट लगे, जबकि OnePlus Nord CE4 को पूरी तरह चार्ज होने में 35 मिनट का समय लगा।
| Realme P2 Pro | OnePlus Nord CE4 |
| 36 minutes charging time (20 to 100 percent) | 35 minutes charging time (20 to 100 percent) |
ऐसे में अगर इसे बराबरी मानना चाहें तो वह भी सही रहेगा। फिर भी मेरा मानना है कि Nord CE4 को इस राउंड का पॉइंट मिलना चाहिए, क्योंकि उसने बड़ी बैटरी को कम समय में पूरी तरह चार्ज कर लिया।
विजेता: OnePlus Nord CE4
निष्कर्ष
बेंचमार्क और रियल लाइफ टेस्ट के आधार पर Nord CE4 25,000 सेगमेंट में बैटरी बैकअप और चार्जिंग के मामले में सबसे बेहतर परफॉर्मर साबित होता है। PCMark बैटरी टेस्ट, यूट्यूब वीडियो और गेमिंग टेस्ट में इसने Realme P2 Pro को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा, इसकी बड़ी बैटरी होने के बावजूद चार्जिंग के लिए कम समय लिया।
दोनों स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करते हैं, जो इस कैटेगरी में धीरे-धीरे आम होता जा रहा है। वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट न होना कोई बड़ी चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि इसमें अपेक्षित स्पीड नहीं मिलती और इसके लिए चार्जर लेना एक अतिरिक्त खर्च हो सकता है।




















