Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro, जानें किसकी बैटरी है ज्यादा पावरफुल

Join Us icon

लावा अग्नि 3 (Lava Agni 3) हाल ही में लॉन्च हुआ है और यह मिड-रेंज डिवाइस है। फोन का सेकंडरी डिस्प्ले डिजाइन इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है। आप सोच रहे होंगे कि यह अन्य डिपार्टमेंट में कैसा परफॉर्मेंस करता है, तो आज हम अग्नि 3 की तुलना Realme P2 Pro से करेंगे, जो इसी कीमत में एक और लोकप्रिय डिवाइस है। आइए आपको बताते हैं कि दोनों में कौन-सा डिवाइस बेहतर बैटरी बैकअप (Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro battery comparison) प्रदान करता है।

Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro: प्राइस

लावा अग्नि 3रियलमी पी2 प्रो
8GB+128GB: 20,999 रुपये8GB+128GB: 21,999 रुपये
8GB+256GB: 24,999 रुपये8GB+256GB: 27,999 रुपये
8GB+512GB: 30,999 रुपये

पीसीमार्क टेस्ट

PCMark बैटरी टेस्ट में यह चेक किया जाता है कि फोन की बैटरी 100 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक नीचे आने में कितना समय लेती है। टेस्ट के दौरान हमने दोनों फोन को फ्लाइट मोड में रखा और उनकी ब्राइटनेस लेवल 80 प्रतिशत पर सेट की।
इस टेस्ट में दोनों हैंडसेट लगभग एक जैसे समय तक चले, लेकिन रियलमी फोन को थोड़ी बढ़त मिली। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि रियलमी P2 प्रो में 5200mAh की बैटरी है, जबकि अग्नि 3 में 5000mAh की बैटरी है।
Lava Agni 3Realme P2 Pro
PCMark स्कोर: 10 घंटे और 20 मिनट्सPCMark स्कोर: 10 घंटे और 25 मिनट्स

विजेता: रियलमी पी2 प्रो

यूट्यूब स्ट्रीमिंग टेस्ट

इसके बाद हमने दोनों डिवाइस पर 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम लेवल पर एक ही YouTube वीडियो को चलाया। 30 मिनट के वीडियो प्लेबैक के बाद अग्नि 3 और रियलमी P2 प्रो दोनों में 4 प्रतिशत बैटरी ड्रेन देखी गई।

Lava Agni 3Realme P2 Pro
बैटरी खपत: 200mAhबैटरी खपत: 208mAh

बैटरी खपत की बात करें, तो अग्नि 3 की बैटरी 200mAh तक घट गई, जबकि रियलमी P2 प्रो की बैटरी 250mAh कम हुई। इससे यह स्पष्ट होता है कि अग्नि 3 की बैटरी अधिक टिकाऊ है।
विजेता: टाई

गेमिंग टेस्ट

गेमिंग टेस्ट में हमने दोनों फोन पर COD: Mobile, Real Racing 3 और BGMI को 30 मिनट तक खेलकर बैटरी ड्रेन मापी। 1.5 घंटे की गेमिंग के दौरान अग्नि 3 की बैटरी कुल 21 प्रतिशत ड्रेन हुई, जबकि रियलमी P2 प्रो की बैटरी उसी गेमिंग टाइम में 20 प्रतिशत कम हुई।

Lava Agni 3Realme P2 Pro
बैटरी खपत: 1050mAhबैटरी खपत: 1040mAh

अग्नि 3 की बैटरी ड्रेन 1050mAh है, जबकि रियलमी P2 प्रो की बैटरी 1040mAh कम हुई। इसलिए यदि आप अक्सर गेमिंग करते हैं, तो रियलमी P2 प्रो आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।
विजेता: रियलमी पी2 प्रो

चार्जिंग स्पीड

अग्नि 3 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि रियलमी P2 प्रो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। हमारे टेस्ट में अग्नि 3 को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज करने में 43 मिनट लगे, जबकि रियलमी P2 प्रो को यही कार्य करने में लगभग 36 मिनट लगे। इस मामले में रियलमी P2 प्रो को स्पष्ट जीत मिलती है।

Lava Agni 3Realme P2 Pro
चार्जिंग टाइम: 43 मिनटचार्जिंग टाइम: 36 मिनट

विनर: रियलमी पी2 प्रो

निष्कर्ष

टेस्ट रिजल्ट के आधार पर देखें, तो रियलमी P2 प्रो हर मापदंड में बेहतर साबित होता है, केवल YouTube स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी ड्रेन टाई पर समाप्त हुआ। रियलमी फोन बेंचमार्क हो या गेमिंग आगे रहता है। यदि आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें मजबूत बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग स्पीड हो, तो आपको लावा अग्नि 3 की बजाय रियलमी P2 प्रो खरीदने का विचार बना सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here