[Exclusive] Realme P3 5G के मेमोरी और कलर ऑप्शंस लॉन्च से पहले आए सामने, जल्द ले सकता है एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/realme-p3-5g-memory-colour-variants-revealed-exclusive.jpg
Highlights

Realme की P-सीरीज दमदार बजट फोन के लिए जानी जाती है खबर है कि कंपनी जल्द ही भारत में Realme P3 सीरीज लॉन्च कर सकती है। इसमें Realme P3, Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra शामिल हो सकते हैं। अब तक, हमने Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra के इंडिया लॉन्च टाइमलाइन और वैरियंट की जानकारी शेयर की है। वहीं, आज आपके लिए Realme P3 5G के मेमोरी और कलर ऑप्शंस की जानकारी मिली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Realme P3 5G मेमोरी, कलर्स

हमारे इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, मॉडल नंबर RMX5070 वाला Realme P3 5G भारत में नीचे दिए गए रंगों और मेमोरी विकल्पों में आ सकता है।

फोन मेमोरी कलर्स
Realme P3 5G 6+128GB Nebula Pink, Comet Grey
8+128GB Nebula Pink, Comet Grey, Space Silver
8+256GB Comet Grey, Space Silver

आपको बता दें कि, पूर्व में कोई Realme P2 मॉडल नहीं था; केवल Realme P2 Pro ही आया था।

जैसा कि पहले ही बताया गया है, हमारे पास Realme P3 Pro (P2 Pro का सक्सेसर) और Realme P3 Ultra के बारे में लॉन्च टाइमलाइन और कुछ अन्य डिटेल्स हैं।

realme P3 Pro और Ultra की डिटेल्स (संभावित)