
Realme ने आज भारत में अपने मेगा लॉन्च इवेंट में AIoT पोर्टफ़ोलियो को बढ़ाते हुए कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इस लॉन्च इवेंट में कंपनी ने Realme Watch 3, Realme Buds Air 3 Neo, Realme Buds Wireless 2S, और realme PAD X साथ मॉनीटर भी लॉन्च किया है। रियलमी ने भारत में मॉनीटर लॉन्च कर अपने टेकलाइफ इकोसिस्टम पोर्टफोलियो को पहले ज्यादा एक्सपेंड किया है। Realme के नए प्रोडक्ट की खूबियां और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Realme Pad X

रियलमी का लेटेस्ट टैबलेट Realme Pad X को 5G LTE और Wi-Fi Only वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Realme Pad X स्मार्टफोन में 11-इंच का 2K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 60Hz है। रियलमी का यह टैब Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme Pad X में 8,340mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस टैलेट में 13MP का रियर और 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। Realme Pad X को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस टैब का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला Wi-Fi ओनली मॉडल 19999 रुपये, LTE वेरिएंट 25999 रुपये और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 27999 रुपये में पेश किया गया है।
Realme Full HD LED मॉनीटर
Realme का पहला मॉनीटर 23.8-इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD 1920 x 1080 पिक्सल है। यह VA पैनल है जो LED backlit बैकलाइट सपोर्टट के साथ ाता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 75Hz, 178° व्यूविंग एंगल, sRGB कलर गौमट, 8ms रिस्पॉन्स टाइम, 250निट्स ब्राइटनेस और 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। Realme मॉनीटर में HDMI 1.4, USB Type-C, और VGA ऑप्शन दिया गया है। Realme Full HD LED Monitor की कीमत 12,999 रुपये है। हालांकि 29 जुलाई को पहली सेल में इसे 10,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।
Realme Buds Air 3 Neo
Realme Buds Air 3 Neo कंपनी का लेटेस्ट इन-एयर इयरबड्स है जो स्टेम डिजाइन के साथ आता है। इस इयरबड्स में 10mm डायनेमिक बास ड्राइवर सेटअप दिया गया है जो Dolby Atmos सपोर्ट सकता है। रियलमी बड्स एयर 3 में AI इनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन फीचर दिया गया है जो कि 15dB तक की नॉइस कम करता है। सिंगल चार्ज में यह 30 घंटे और एक बार में करीब 7 घंटे का बैकअप ऑफ़र करता है। Realme Buds Air 3 Neo को 1,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है, जिसे 27 जुलाई को पहली सेल में 1,699 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।
Realme Buds Wireless 2S
Realme Buds Wireless 2S कंपनी का अफोर्डेबल वायरलेस इयरफोन हेडसेट है, जिसमें 11.2mm का डायनेमिक ड्राइवर सेटअप दिया गया है। इसमें रियलमी ने AI ENC का सपोर्ट दिया है। रियलमी के Buds Wireless 2S में बेहतर ऑडियो के लिए Dirac का सपोर्ट दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह 24 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। वहीं 20 मिनट के चार्ज में 7 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। Realme Buds Wireless 2S को 1,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। 26 जुलाई को आयोजित पहली सेल में इसे 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Realme Watch 3
Realme Watch 3 स्मार्टवॉच अपने सेग्मेंट में सबसे बड़ी डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ पेश की गई है। इस वॉच में 1.8 इंच का हॉरिजन कर्व डिस्प्ले और 340mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 7 दिनों तक बैकअप और 110+ फिटनेस मोड सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इस वॉच में हार्टरेट और SpO2 मॉनीटर दिए गए हैं। Realme Watch 3 को भारत में 3499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसकी पहली सेल 2 अगस्त को आयोजित होगी, जिसमें इसे 2999 रुपये में खरीद सकते हैं।
























