Realme ला रही Q सीरीज़ का नया फोन, 13 अक्टूबर को दे सकता है दस्तक

Join Us icon

Realme अपनी नई Q सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Realme Q2 को 13 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है। GizmoChina की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई है। वहीं, Digital Chat Station नाम के टिप्सटर ने वीबो पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि रियलमी क्यू सीरीज़ का यह फोन 5जी हैंडसेट होगा और यह ओलेड डिसप्ले, अंडर डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा माना जा रहा है कि यह फोन Realme UI 2.0 के साथ आ सकता है।

पिछले साल सिंतबर में रियलमी अपनी Q सीरीज के अंदर फोन पेश कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग फोन पिछले साल पेश किए गए डिवाइस का अपग्रेडेड वर्जन होगा। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल तौर पर इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कंपनी के एग्जिक्यूटिव ने इस महीने स्मार्टफोन लॉन्च के संकेत दिए थे। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ Realme C17, ये हैं टॉप फीचर्स
realme-q-series-new-phone

कुछ दिनों पहले रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने दावा किया था कि नया स्मार्टफोन Realme UI 2.0 के साथ अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा मॉडल नंबर RMX2117 और RMX2173 के दो स्मार्टफोन चीन की रेगुलेट्री वेबसाइट TENAA पर लिस्ट हुए थे, माना जा रहा है कि यह फोन रियलमी क्यू सीरीज़ और Realme X सीरीज़ के फोन होंगे।

realme-q

Realme Q2 की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी क्यू सीरीज़ के अपकमिंग फोन में होल-पंच कटआउट वाला 6.43 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस होगा। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज़ होगी। वहीं, फोन में 6 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Realme Narzo 20 या Realme 7i, जानें कौन-सा फोन है बेहतर

इतना ही नहीं फोन में अंडर डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी क्यू सीरीज़ के नए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे दिए जाएंगे। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में डुअल-सेल बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here