
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme काफी समय से अपने नए-नए फोन पेश कर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। वहीं, कंपनी ने चुपचाप अपनी Q-सीरीज के अंदर एक नया फोन पेश कर दिया है, जिसका नाम Realme Q3t है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने क्यू-सीरीज के अंदर अपनी ही घरेलू मार्केट में Realme Q3s स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। वहीं, अगर बात करें नए फोन Q3t की तो यह कंपनी द्वारा पेश किया गया एक cloud mobile phone है, जिसमें cloud apps, cloud games, cloud videos, cloud VR और आदि का एक्सेस मिलता है। इसका मतलब फोन में लोकल स्टोरेज नहीं है। आइए आगे आपको फोन के बारे में आगे पूरी जानकारी देते हैं।
Realme Q3t का प्राइस
रियलमी Q3t को कंपनी ने चाइनी टेलीकॉम के साथ साझेदारी कर लॉन्च किया है। वहीं, फोन को कंपनी ने दो कलर-Nebula और Night Sky Blue में पेश किया है। अगर बात करें कीमत की तो Realme Q3t का प्राइस 2,099 Yuan (लगभग 24,337 रुपए) है। इसे भी पढ़ें: Realme कर रहा है बड़ी तैयारी, ला रहा है अंडर डिसप्ले कैमरा फोन
Realme Q3t की स्पेसिफिकेशन्स
Realme Q3t में 6.6-इंच IPS LCD पैनल दिया गया है जो कि फुल एचडी+ रिजोल्यूशन 1080 x 2412 पिक्सल के साथ आता है। इसके अलावा फोन की डिसप्ले 600 निट्स ब्राइटनेस और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन Snapdragon 778G प्रोसेसर से लैस है। वहीं, कंपनी ने डिवाइस को सिंगल वेरिएंट में पेश किया है। इस सिंगल वेरिएंट के अंदर 8 GB की LPDDR4x RAM और 5 GB की वर्चुअल रैम मिलती है। वहीं, फोन में UFS 2.2 256 GB की स्टोरेज है। साथ ही फोन की स्टोरेज को microSD card slot के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्रंट पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, रियर पर 48- मेगापिक्सल का मेन सेंसर + 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर + 2- मेगापिक्सल मैक्र सेंसर का ट्रिपल कैमरा यूनिट है। वहीं, यह डिवाइस Realme UI 2.0 बेस्ड Android 11 पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन 46000 रुपये की क़ीमत में हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां
लेटेस्ट वीडियो
पावर बैकअप के लिए Q3t में 5,000mAh की बैटरी है जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डुअल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS, USB-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसी अन्य सुविधाओं से लैस है।






















