Realme Quicksilver होगा Snapdragon 778 5G चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Realme इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में काफी एग्रेसिवली स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। कंपनी हर प्राइज सेग्मेंट में स्मार्टफोन लॉन्च करता है। रियलमी ने भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Realme 8 5G को लॉन्च किया है। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि वह क्वॉलकॉम के लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 778 5G के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इस चिपसेट के साथ सबसे पहले स्मार्टफोन रियलमी लॉन्च करेगी। रियलमी के इस स्मार्टफोन का कोड नेम Quicksilver है। रियलमी के इस स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मिड-रेंज में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Qualcomm का प्रोसेसर Snapdragon 778G 5G फ्लैगसिप चिपसेट नहीं है। फिलहाल क्वालकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 888 है। क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 778G चिपसेट में कई सारे फीचर्स दिए हैं जो मिड रेंज स्मार्टफोन में कई प्रीमियम फीचर से लैस करेंगे। Qualcomm का कहना है कि नया Snapdragon 778G प्रोसेसर प्रीमियम मिड रेंज में वीडियो ब्लॉगिंग और मोबाइल गेमिंग के लिए दमदार फीचर ऑफर करेंगे। यह भी पढ़ें : POCO लाया लो बजट वाला नया 5G फोन, इसमें है 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा


स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें Adreno 642L GPU दिया गया है जो ग्राफिक्स रेंडरिंग को 40 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। वहीं Kryo 670 सीपीयू की परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। क्वालकॉम का यह प्रोसेसर 5nm फैब्रिकेशन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। Qualcomm के लेटेस्ट 778G प्रोसेसर में दमदार गेमिंग फीचर्स जैसे Variable Rate Shading (VRS) और Game Quick Touch दिया गया है।  यह भी पढ़ें : Xiaomi, Realme, Vivo, OnePlus और OPPO के कौन-से फोन सबसे पहले होंगे Android 12 पर अपडेट, यह रही फुल लिस्ट

क्वालकॉम के इस प्रोसेसर में कंपनी ने 6th जेनेरेशन AI इंच के साथ पेश किया है जो प्रोसेसिंग स्पीड को बढ़ाने के साथ पावर कंजम्शन को कम करता है। कैमरा की बात करें तो यह चिपसेट ट्रिपल ISP के साथ आता है जो एक साथ तीन फोटो क्लिक करने के साथ-साथ वीडियो भी रिकॉर्ड करता है। इसके साथ ही क्वालकॉम का यह लेटेस्ट चिपसेट 4K HDR+ वीडियो रिकॉर्ड करता है। Qualcomm का कहना है कि Snapdragon 778G चिपसेट Full HD+ रेजलूशन वाले डिस्प्ले को सपोर्ट करता है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here