
रियलमी ने अपनी शुरुआत भारत में ओपो के सब-ब्रांड के रूप में की थी, लेकिन काफी समय से कंपनी अलग ब्रांड के तौर पर काम कर रही है। वहीं, कुछ समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपने नए फोन को पेश करने की योजना बना रही है। वहीं, अब कंपनी जल्द ही रियलमी सी1 के दो नए वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है।
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फ्लिपकार्ट पर रियलमी सी1 के नए वेरिएंट को लेकर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि डिवाइस कौनसा होगा। लेकिन, आजतक की खबर के अनुसार सी1 के दो नए वेरिएंट को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फ्लिपकार्ट पर जारी टीजर सी1 के नए वेरिएंट के लिए हो सकता है।
शाओमी की टक्कर में रियलमी ला रही है एक और सस्ता स्मार्टफोन
रिलयमी इंडिया सीईओ माधव सेठ ने आज तक को इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी सी1 (2019) के 2जीबी रैम /32जीबी स्टोरेज और 3जीबी रैम / 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च करने जा रही है।साथ Realme C1 (2019) को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने पिछले साल सी1 को 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च किया था।
रियलमी सी1 में आपको 6.2-इंच की एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। कपंनी ने इसे 19:5 आसपेक्ट रेशियो वाले नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया है। हालांकि स्क्रीन कोटिंग की जानकारी फिलहाल नहीं है। यह फोन क्वालकॉ स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गाय है। इसके साथ ही एड्रीनो 506 जीपीयू उपलब्ध है।
फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप माइक्रोएचडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें एक सेंसर 13-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का दिया गया है।
हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

















