
Realme ने आज अंर्तराष्ट्रीय बाजार में एक नए 5G फोन लॉन्च किए हैं जिन्होंने Realme V13 और Realme GT Neo नाम के साथ बाजार में एंट्री ली है। शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले ये मोबाइल फोन फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट में ही उपलब्ध होंगे और बाद में भारतीय बाजार में दस्तक देंगे। Realme GT Neo की फुल डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें) तथा Realme V13 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी आगे की न्यूज में दी गई है।
लुक व डिजाईन
Realme V13 5G को कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट मौजूद है। डिसप्ले के उपरी बाएं कोने पर सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी वी13 की थिकनेस 8.5एमएम है तथा फोन का वज़न 185 ग्राम है। यह फोन Ash और Azure कलर में लॉन्च किया गया है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
Realme V13 5G फोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज टच सेंपलिंग रेट के साथ काम करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.5 प्रतिशत है। इस रियलमी फोन की स्क्रीन 600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : रियलमी ला रही है 3 नए स्मार्टफोन Realme C25, Realme C21 और Realme C20, तीनों होंगे लो बजट में लॉन्च
रियलमी वी13 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो रियलमी यूआई 2.0 के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का डायमनसिटी 700 चिपसेट दिया गया है जो 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी57 जीपीयू मौजूद है। रियलमी का यह फोन LPDDR4X रैम और UFS 2.1 स्टोरेज तकनीक के साथ काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए Realme V13 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : OPPO जल्द लॉन्च करेगी नया 5G फोन Reno 6, 65W फास्ट चार्जिंग के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
Realme V13 5G में सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी व 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 यानि तकरीबन 17,500 रुपये तथा 256 जीबी वेरिएंट का दाम 1799 युआन यानि तकरीबन 20,000 रुपये है।



















