125W UltraDART से लैस होगा Realme GT 2 Pro: रिपोर्ट

Join Us icon

Realme का अपकमिंग स्मार्टफोन 80W और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किए जा सकते हैं। रियलमी के ये स्मार्टफोन MediaTek 8000 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। Realme के चार्जिंग टेक्नोलॉजी की बात करें तो कंपनी पहले 125W UltraDART टेक्नोलॉजी का ऐलान कर चुकी है। कंपनी ने इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को जुलाई 2020 में लॉन्च किया था। 125W UltraDART के बारे में बताया जा रहा था कि यह Realme GT 2 Pro के साथ दिया जा सकता है। लेकिन कंपनी ने 65W फास्ट चार्जर के साथ इस स्मार्टफ़ोन को लॉन्च किया था।

80W और 150W फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन

अब टिपस्टर Digital Chat Station ने बताया है कि Realme इन दिनों 80W और 150W फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो कि MediaTek 8000 प्रोसेसर के साथ पेश किए जा सकते हैं। इससे पहले लीक रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन को MediaTek 8000 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। टिपस्टर ने दावा किया है कि Realme जल्द ही OPPO के अपकमिंग 160W चार्जिंग टेक्नोलॉजी को अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 150W के साथ पेश कर सकती है।

Xiaomi, Oppo और Redmagic से होनी है टक्कर

लीक रिपोर्ट्स की माने तो, Realme इन दिनों दूसरे स्मार्टफ़ोन कंपनियों को फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के मामले में टक्कर देने के लिए तैयारी कर रही है। रियलमी का मुकाबला Xiaomi 200W, OPPO 160W, और Redmagic 165W की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से होना है। Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने कंफर्म किया है कि कंपनी 2022 में अधिकांश 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगा। इसके साथ ही कंपनी का नेक्स्ट जेन Realme Book लैपटॉप 12th जेन Intel Core प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आईं कीमत, जानें

Realme 5G स्मार्टफोन की सेल में 2021 के तीसरे क्वार्टर में 831% प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। अब कंपनी 80W और 150W टेक्नोलॉजी के साथ दूसरे कंपनियों को टक्कर देने की प्लानिंग कर रही है। फिलहाल Xiaomi, Realme और दूसरी एंड्रॉयड स्मार्टफोन कंपनियां फास्ट चार्जिंग के मामले में मार्केट में लीड कर रहे हैं। Apple के iPhone फिलहाल 29W तक फास्ट चार्जिंग और Samsung के स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग ही सपोर्ट करते हैं। Realme भारत और यूरोपियन मार्केट में 16 फरवरी को Realme 9 Pro सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह भी पढ़ें : Chinese Apps Ban : भारत सरकार ने दिया चीन को झटका, Free Fire समेत 50 से ज्यादा ऐप्स पर फिर लगाया बैन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here