इंडिया आ रहा ताकतवर Realme GT 2 Pro, 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 1 से होगा लैस

Join Us icon

Realme आखिरकार भारत में अपने अल्ट्रा-फ्लैगशिप Realme GT 2 Pro 5G को लॉन्च करने के लिए तैयार है। चीन में इसे लॉन्च करने के बाद, अफवाह सामने आई थी कि कंपनी भारत और अन्य बाजारों में Realme GT 2 सीरीज को जल्द पेश करने की योजना पर काम कर रही है। वहीं, अब खुद रियलमी के वीपी Madhav Sheth ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि भारतीय मार्केट में Realme GT 2 Pro 5G को जल्द पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी लॉन्च डेट को लेकर कोई पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन, माना जा रहा है कि टेक ब्रांड अपनी Realme 9 Pro सीरीज़ के लॉन्च के ठीक बाद डिवाइस को लॉन्च कर सकता है। आइए आगे Realme GT 2 Pro 5G इंडिया लॉन्च टीज़र पर एक नज़र डालें और कंपनी डिवाइस के बारे में क्या दावा कर रही इस बात की जानकारी आपको देते हैं।

Realme GT 2 Pro इंडिया लॉन्च

Realme के VP माधव सेठ ने Realme GT 2 Pro इंडिया लॉन्च की पुष्टि अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से की है। ट्वीट में केवल Realme GT 2 Pro का उल्लेख है। इसलिए, हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि क्या ब्रांड अपने प्रो वर्जन के साथ Realme GT 2 को पेश करेगा। सेठ के अनुसार, रियलमी जीटी 2 प्रो में “सभी एंडरॉयड फोनों में सबसे अच्छा फ्लैट डिस्प्ले” होगा। इसे भी पढ़ें: 50MP Camera और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ रियलमी का कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Realme C35

हालांकि, काफी समय से देखा जा रहा है कि स्मार्टफोन ब्रांड अपने टॉप-ऑफ-द-लाइन वर्जन को टीज कर सीरीज को लॉन्च कर देते हैं। इसलिए हम अपनी उम्मीद है कि कंपनी रियलमी जीटी 2 भी भारत में पेश करेगी। हालांकि, अभी तक, वास्तविक लॉन्च डेट का कोई उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में हमें इस पर और अधिक जानकारी प्राप्त होगी। इसे भी पढ़ें: Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्ज और गेमिंग फोन जैसे डिजाइन के साथ होगा लॉन्च
realme-gt-2-pro-5g-phone-launched-with-snapdragon-8-gen-1-12gb-ram-50mp-camera

Realme GT 2 Pro स्पेसिफकेशन

Realme GT 2 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच QHD+ AMOLED पैनल, 1400 निट्स ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर सरगम और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है। इसके अलावा डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

सॉफ्टवेयर के तौर पर Realme GT 2 Pro नए Android 12-आधारित Realme UI 3.0 पर कार्य करता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50MP का मुख्य कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का अल्ट्रा मैक्रो कैमरा है। आगे की तरफ, डिवाइस में 32MP का सेल्फी शूटर है। इसके अलावा Realme GT 2 Pro 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here