पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आया Realme X, शानदार फीचर्स बनाते हैं इसे किलर हैंडसेट

Join Us icon

Realme ने आज अपने नए स्मार्टफोन Realme X और Realme X Lite को लॉन्च कर दिया है। यह दोनों ही स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए हैं। लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से स्मार्टफोन से जुड़े कई डीटेल्स शेयर किए गए थे। वहीं, अब इन्हें ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया गया है।

Realme X एक फ्लैगशिप हैंडसेट को तौर पर पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी स्नैपर, डुअल रियर कैमरा 48-मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे खास फीचर हैं। वहीं, Realme X Lite भारत में पहले लॉन्च किए जा चुके Realme 3 Pro का चाइनीज वर्जन है।

कीमत
Realme X को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। हैंडसेट के 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,499 (लगभग 15,300 रुपए), 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत RMB 1,599 (लगभग 16,300 रुपए) और सबसे बड़े वेरिएंट 8जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज की कीमत RMB 1,799 (लगभग 18,400 रुपए) है।

वहीं Realme X Lite को भी तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,199 (लगभग 12,200 रुपए), 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत RMB 1,299 (लगभग 13,300 रुपए) और 6जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,499 (लगभग 15,300 रुपए) है।
screenshot-2019-05-15-at-4-02-16-pm

अगर बात करें उपलब्धता की तो इन दोनों स्मार्टफोन को रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और Jingdong, Tmall, Suning Yi Shopping से 20 मई को सेल के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि Realme X को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
screenshot-2019-05-15-at-4-02-24-pm
Realme X के स्पेसिफिकेशन्स
अगर बता करें Realme X की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच फुल एचडी+ एज-टू-एज ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, रियर पर डुअल कैमरा है। इसमें एक सेंसर 48-मेगापिक्सल का और दूसरा डेप्थ सेंसर 5-मेगापिक्सल का है।

screenshot-2019-05-15-at-4-02-36-pm
Realme X इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में एआई हाइपरबूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,765एमएएच की बैटरी VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ आती है। फोन कलरओएस पर कार्य करता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है।

Realme X Lite के स्पेसिफिकेशन्स
डिवाइस में 6.3-इंच आईपीएस एलसीडी डिसप्ले एफएचडी+ (2340×1080 पिक्सल) रिजोल्यूशन है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है। वहीं, डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 16एमपी+5एमपी का डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25-मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 4,045एमएएच की बैटरी VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग से लैस है। साथ ही फोन कलरओएस पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here