32 MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon 730G प्रोसेसर के साथ 24 सितंबर को लॉन्च होगा Realme X2

Join Us icon

Realme घोषणा कर चुकी है कि कंपनी अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘X सीरीज़’ को बढ़ाने जा रही है। कपंनी 24 सितंबर को चीन में ईवेंट का आयोजन कर रही है और इसी ईवेंट के मंच से Realme X2 स्मार्टफोन टेक बाजार में कदम रखेगा। Realme X2 के लॉन्च टीज़र से पता चला था कि यह स्मार्टफोन 64 MP कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब कंपनी ने स्वयं की फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया है।

Realme X2 को लेकर कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर बता दिया है कि इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम चिपसेट पर पेश किया जाएगा और Realme X2 में 8एनएम तकनीक पर बना Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया जाएगा। याद दिला दें कि पिछले हफ्ते भारत में Realme XT को लॉन्च करते वक्त कंपनी अधिकारी ने बताया था कि दिसंबर महीने में Realme XT का एक और वर्ज़न लाया जाएगा जो स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट से लैस होगा। चीन में लॉन्च होने वाले Realme X2 को Realme XT का वहीं वर्ज़न माना जा रहा है।

Realme X2 32 MP selfie camera Snapdragon 730G confirm launch date 24 september 64 mp quad rear

Realme यह जानकारी भी आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक कर चुकी है कि Realme X2 को 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme XT की बात करें तो यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यानि Realme X2 इंडिया में मौजूद Realme XT के बेहतर फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं रियर कैमरे की बात करें तो Realme X2 की ऑफिशियल टीज़र ईमेज से साफ हो चुका है कि यह स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल का क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

Realme X2

रियलमी के आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार इस फोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। इस फोन को एंडराफयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो कलरओएस 6.0.1 ओएस आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ काम करेगा।

Realme X2 32 MP selfie camera Snapdragon 730G confirm launch date 24 september 64 mp quad rear

Realme X2 को कंपनी द्वारा 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन में 64 MP Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर के साथ 8 MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 MP डेफ्थ सेंसर और 2 MP मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Realme X2 में 4000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जो 30W VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 24 सितंबर का इंतजार करना होगा।

Realme XT

इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका Realme XT तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी शामिल है। कीमत की बात करें तो Realme XT का 4 जीबी रैम वेरिएंट 15,999 रुपये, 6 जीबी रैम वेरिएंट 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम वेरिएंट 18,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। Realme XT पर्ल ब्लू और पर्ल वाईट कलर में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here