Realme X3 SuperZoom में होगी 30वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4200एमएएच की बैटरी, जानकारी आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/12/Realme-X2.jpg

Realme कंपनी ‘एक्स सीरीज़’ के नए फोन Realme X3 SuperZoom पर काम कर रही है, जो जल्द ही बाजार में एंट्री ले सकता है। पिछले हफ्ते ही यह फोन ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्ट हुआ था जहां फोन से जुड़ी कुछ डिटेल्स सामने आई थी। रियलमी की ओर से हालांकि अभी तक इस फोन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है कि यह डिवाईस किन स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा और कब तक बाजार में दस्तक देगा। लेकिन फोन लॉन्च से पहले ही हमें रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम की बड़ी और अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

Realme X3 SuperZoom से जुड़ी जानकारी ट्वीटर पर शेयर की गई है। टिप्स्टर की मानें तो रियलमी का यह आने वाला स्मार्टफोन 4200एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा तो 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। चार्जिंग पवार को देखते हुए यह भी साफ हो जाता है कि रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर उम्मीद की जा रही है कि रियलमी अपने इस फोन को ओपो की VOOC 3.0 Flash Charge टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारेगी। आपको बता दें कि यह तकनीक के जरिये आधे घंटे में ही फोन की बैटरी को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

वहीं अन्य लीक्स की बात करें तो Realme X3 SuperZoom को ब्रांड का हाईएंड डिवाईस बताया गया है जो फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसार यह फोन 12 जीबी रैम मैमोरी और 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च होगा। बात दें कि कुछ दिनों पहले गीकबेंच पर भी इस फोन को 12 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया था। लीक के मुताबिक यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित होगा जो रियलमी यूआई पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में कही गई है। यह भी पढ़ें : Oppo A92 इस कीमत और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लिस्ट, जल्द करेगा मार्केट में एंट्री

ब्लूटूथ एसआईजी पर फोन को RMX2086 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया जहां इसे ब्लूटूथ वी5.1 से लैस बताया गया है जो RMX2081_11_A.88 सॉफ्टवेयर वर्ज़न पर काम करेगा। वहीं इस फोन को रियलमी एक्स3 का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है जो बेहतर ज़ूम क्वॉलिटी लेंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 108मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो Realme X3 SuperZoom Edition कंपनी का पावरफुल स्मार्टफोन तो होगा लेकिन रियलमी इसे 5जी फोन के रूप में नहीं लॉन्च करेगी। यह फोन एक 4जी फोन ही होगा जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा।

Realme X50M

रियलमी ने चीन में अपनी एक्स सीरीज़ का नया फोन रियलमी एक्स50एम नाम से लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 6.57-इंच FHD+ 120Hz डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.4 प्रतिशत है। साथ ही डिवाइस 2.4GHz स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट पर कार्य करता है जो कि 7nm प्रोसेस और 5G मॉडम इंटिग्रेटेड है। इसके अलावा फोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Realme X50M में रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इस कैमरा सेटअप में 48MP मेन सेंसर, 8MP वाइड-एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट में 16MP का मेन सेल्फी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा Realme X50M में पावर बैकअप के लिए 4,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W डार्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A50s हुआ 6000 रुपए तक सस्ता, जानें अब कितने में हो रहा सेल

Realme X50M को कंपनी द्वारा दो रैम व दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस के 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 21,500 रुपए) है। वहीं, इस फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 25,000 रुपए) है।