
Realme इंडिया में X50 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में Realme ने अपने पहले 5जी स्मार्टफोन को लेकर खुलासा किया था कि एक्स50 5जी में क्वालकॉम द्वारा हाल ही में पेश किए गए स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर इंटीग्रेटेड 5जी मॉडम के साथ आता है। पहले खबर थी कि यह फोन 25 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अब कंपनी का एक नया टीजर सामने आया है जिसमें संकेत दिए गए हैं कि Realme X50 5G चीनी मार्केट में 5 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है।
Realme के CMO Xu Qi Chase ने एक नया टीजर जारी किया है जिसमें सामने आया है कि Realme X50 के लिए केवल 20 दिन बाकी है। हालांकि इसमें लॉन्च डेट स्पष्ट रूप से सामने नहीं है। लेकिन, 16 दिसंबर को जारी किए इस टीजर में 20 दिन लिखे हैं और 16 दिसंबर से 20 दिन बाद 5 जनवरी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी 5 जनवरी को इस फोन को लॉन्च कर सकती है।
डिजाइन
हाल ही में Realme X50 5G से जुड़ा एक रेंडर सामने आया था, जिसमें जानकारी दी आई थी कि फोन में खास फीचर के तौर पर क्वाड रियर कैमरा दिया जाएगा। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के अलावा डुअल सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है।
Realme X50 की स्पेसिफिकेशन्स
Realme X50 5G में स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट होगा जो कि पहले ही कंपनी द्वारा कंफर्म किया जा चुका है। वहीं, फोन में 12GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इससे पहले सामने आया था कि फोन में 60-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। लेकिन, नई लीक में बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन में 108-मेगापिक्सल सेंसर यूज करेगी जो कि सैमसंग का होगा।
डिवाइस में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ColorOS 7 होगा। इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। लेकिन, फिलहाल अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा।



















