
इस साल चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने Realme X50 5G को पेश किया था। वहीं, काफी समय से Realme X50 5G Youth एडिशऩ के लॉन्च को लेकर जानकारी सामने आ रही है। यह फोन अब तक कई सर्टिफिकेशन साइठ पर लिस्ट हो चुका है। फिलहाल, रियलमी एक्स50 5जी यूथ एडिशन के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है, लेकिन अब इस फोन को 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है।
लिस्टिंग के अनुसार इसमें 5जी सपोर्ट होगा और 30W फास्ट चार्जिंग की पावर होगी। इसके अलावा, हमारे पास फोन की ओर ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन, अफ़वाहों के आधार पर, X50 यूथ में X50 5G जैसे कुछ फीचर्स दिए जा सकते हैं। Realme X50 यूथ एडिशन की 3C लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले इंडिया के फेमस टिप्सटर Mukul Sharma ने ट्विट कर दी है।
Realme RMX2052, which is the long-awaited Realme X50 Youth Edition (alleged moniker), has appeared on the 3C certification. It will be a 5G device with 30W fast charging.#Realme #RealmeX50Youth pic.twitter.com/jdNJkUCNVV
— Mukul Sharma (@stufflistings) April 16, 2020
Realme X50 5G
रियलमी एक्स50 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.57 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया था जो गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह डिसप्ले 120Hz की रिफ्रेश रेट पर विजुअल प्रदान करती है। Realme X50 को कंपनी की ओर से रियलमी यूआई आधारित एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो क्वॉलकॉम के Snapdragon 765G चिपसेट पर रन करता है।
बता दें कि क्वॉलकॉम का यह चिपसेट डुअल मोड 5जी (SA/NSA) सपोर्ट करता है। इस चिपसेट की बदौलत 5G कनेक्टिविटी से लैस स्मार्टफोन को मीड रेंज में उपलब्ध कराया गया था। Realme X50 को कंपनी ने कूलिंग सिस्टम तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा था। यह कूलिंग सिस्टम खास तौर पर गेमिंग के दीवाने युवाओं के लिए लाई गई थी, जो मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस को स्मूथ, फास्ट और लैग फ्री बनाती है।
Realme X50 को चीन में 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी और सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। Realme X50 में पावर बैकअप के लिए 30W VOOC 4.0 चार्जिंग तकनीक वाली 4,200एमएएच की बैटरी है।





















