
Realme ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में एक नया स्मार्टफोन Realme X50M 5G पेश किया है जो कि मिड-रेंज कैटगरी में पेश किया गया है। यह डिवाइस पिछले साल लॉन्च किए जा चुके Realme X50 का छोटा वर्जन है। डिवाइस के डिजाइन की ओर देखने पर यह बिल्कुल Realme 6 Pro की तरह लगता है। इस स्मार्टफोन में भी डुअल पंच-होल डिसप्ले दिया गया है। आइए आगे आपको फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी सभी जानकारी देते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Realme X50M को कंपनी द्वारा दो रैम व दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस के 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 21,500 रुपए) है। वहीं, इस फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 25,000 रुपए) है। वहीं, Realme X50M 5G को चीन में 29 अप्रैल से Starry Blue और Galaxy White कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
वहीं, इंडिया में डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा या नहीं इस बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, हाल ही में रियलमी ने भारतीय मार्केट में दूसरी बार अपनी नई नारजो सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को रद्द कर दिया है, जिसकी वजन कोरोना वायरस है।
डिजाइन
Realme 6 Pro की तरह ही कंपनी ने इस फोन को डुअल होल-पंच डिसप्ले दिया है। फोन के फ्रंट पैनल पर बड़ी स्क्रीन मौजूद है, जिसके लेफ्ट, राइट और टॉप पर काफी कम बेजल्स हैं। वहीं, नीचे की ओर थोड़े मोटो बेजल्स देखने को मिलेंगे। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर दो पंच-होल दिए गए हैं जिनमें सेल्फी कैमरा फिट है। डिवाइस का बैक पैनल लाइटिंग ग्रेडिएंट तकनीक पर बनाया गया है जिसपर छपी लेयरिंग और टेक्चर इसे आर्कषक लुक देती है।
फोन के रियर पैनल पर उपरी दाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में बना हुआ है। इसी तरह फोन के साईड पैनल्स पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। डिवाइस के बॉटम में यूएसबी टाईपी सी पोर्ट मौजूद है।
स्पेसिफिकेशन्स
Realme X50M स्मार्टफोन में 6.57-इंच FHD+ 120Hz डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.4 प्रतिशत है। साथ ही डिवाइस 2.4GHz स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट पर कार्य करता है जो कि 7nm प्रोसेस और 5G मॉडम इंटिग्रेटेड है। इसके अलावा फोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Realme X50M में रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इस कैमरा सेटअप में 48MP मेन सेंसर, 8MP वाइड-एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट में 16MP का मेन सेल्फी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा Realme X50M में पावर बैकअप के लिए 4,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W डार्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।






















