
Realme ने कुछ समय पहले ही अपनी ‘एक्स50 सीरीज़’ को टेक मंच पर पेश किया था, जिसमें अभी तक Realme X50, Realme X50 Pro, Realme X50m और Realme X50 Player Edition स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि रियलमी इस सीरीज़ में एक और नया फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है जिसे Realme X50t नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वेईबो पर इस फोन की जानकारी दी गई थी। वहीं अब रियलमी का यह शानदार फोन गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट हो गया है।
Realme X50t को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। इस वेबसाइट पर रियलमी एक्स50टी के नाम के साथ ही इसका मॉडल नंबर RMX2052CN भी लिखा गया है। लिस्टिंग से साफ हो गया है कि रियलमी एक्स50टी भी इस सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोंस की ही तरह 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च होगा।
Realme X50t 5G
गूगल प्ले कंसोल पर पता चला है कि रियलमी एक्स50टी स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एफएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस लिस्टिंग में स्क्रीन साईज़ की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन यह जरूर बताया गया है कि Realme X50t की डिसप्ले 480DPI सपोर्ट करेगी। इस वेबसाइट पर फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस दिखाया गया है। यह भी पढ़ें : Vivo X50 Pro अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, फोन में होगी 8 जीबी रैम और 32 एमपी सेल्फी कैमरा
Realme X50t गूगल प्ले कंसोल पर 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट हुआ है। यहां पुष्टि हुई है कि रियलमी का यह आगामी 5G फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा और फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 620 जीपीयू देखने को मिलेगा। फोन को डिजाईन कैसा होगा इस कैसा होगा इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन उम्मीद है कि यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर ही लॉन्च होगा।
पिछले दिनों चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर की गई पोस्ट से पता चला था कि Realme X50t 5G की थिकनेस 9.3mm और वज़न 202 ग्राम का होगा। इसके अलावा फोन सिर्फ तीन बैंड्स n41,n78 और n79 bands को सपोर्ट करेगा। इस लीक में रियलमी एक्स50 टी में सीरीज़ के ही Realme X50m स्मार्टफोन की तरह डुअल पंच-होल डिसप्ले दिए जाने की बात कही गई थी जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यह भी पढ़ें : Oppo इंडिया में ला रहा नया प्रीमियम स्मार्टफोन, Reno 4 सीरीज के साथ हो सकता है लॉन्च
लीक की मानें तो Realme X50t में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा और इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। वहीं वेईबो पर टिप्सटर ने यह जरूर खुलासा किया है कि रियलमी एक्स50टी में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा, हालांकि इस लीक में भी फोन के दी जाने वाली बैटरी की क्षमता की जानकारी नहीं दी गई थी।






















