
Realme X7 Max स्मार्टफोन और भारतीय यूजर्स के बीच का मसला उस निवाले की तरह हो गया है जो हाथ में आया लेकिन मुंह को न लगा। कंपनी की योजना थी कि मई महीने कीे शुरूआत में ही यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी। चर्चा उठी थी कि इसके लिए 4 मई की तारीख भी तय हो गई थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते कंपनी की प्लानिंग अधूरी रह गई थी। बीते दिनों में इस फोन को जुड़े कई लीक्स सामने आए हैं लेकिन फोन की लॉन्च डेट अभी फाईनल नहीं हुई है। यह फोन बाजार में कब तक आ पाएगा, यह तो अभी पुख्ता नहीं हो पाया है लेकिन Realme X7 Max के लॉन्च से पहले इसकी कीमत का खुलासा हो गया है।
Realme X7 Max के बाजार में आने से पहले ही इस फोन की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है। एमएसपी द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रियलमी कंपनी अगले महीने यानी जून के शुरूआती दिनों में इस फोन को बाजार में उतार देगी। फोन की लॉन्च डेट तो पुख्ता नहीं हो पाई है लेकिन चर्चा है कि रियलमी एक्स7 मैक्स स्मार्टफोन के साथ कंपनी का 43-इंच 4K Smart TV भी मार्केट में एंट्री लेगा। वेबसाइट की रिपोर्ट में फोन की कीमत की जानकारी भी दी गई है।

Realme X7 Max का प्राइस
अब रियलमी एक्स7 मैक्स के सबसे बड़े लीक की बात करें तो बताया गया है कि यह मोबाइल फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी तथा बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद रहेगी। लीक के अनुसार Realme X7 Max के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 27,999 रुपये में पेश किया जाएगा तथा फोन के 12 जीबी रैम वेरिएंट को 30,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 25 मई को लॉन्च होगा 6GB RAM, 90Hz डिसप्ले और 5,000mAh बैटरी वाला यह सस्ता स्मार्टफोन
Realme X7 Max की स्पेसिफिकेशन्स
Realme X7 Max स्मार्टफोन के बारे में चर्चाएं हैं कि यह Realme GT Neo का रिब्रांड हो सकता है। इससे इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की अटकलें लगाई जा सकती है। रियलमी के इस फोन में 6.43 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इस फोन में फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले में पंच होल दिया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : एक iPhone 12 Pro Max की कीमत में मिल जाएंगे 10 LG Wing फोन
Realme X7 Max फोन में 12GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 11-पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है। रियलमी के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें 50W फास्ट चार्ज दिया जा सकता है। रियलमी के इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme GT Neo की तरह ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा सेंसर, जिसके साथ 8MP का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर हो सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.1, डुअल-बैंड Wi-Fi, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।



















