
Realme ने सितंबर महीने में अपनी ‘एक्स सीरीज़’ का विस्तार करते हुए चीन में दो नए स्मार्टफोन Realme X7 और Realme X7 Pro लाॅन्च किए थे। टेक मंच पर एंट्री होने के साथ ही इंडियन रियलमी फैन भी इन स्मार्टफोंस का इंतजार कर रहे थे, जो शायद अब जल्द ही खत्म होने वाला है। पिछले दिनों जहां यह फोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया था तथा कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने फोन की फोटो शेयर की थी, वहीं अब रियलमी एक्स7 स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट रियलमी इंडिया पर भी लिस्ट हो गया है।
Realme X7 Pro को दरअसल रियलमी इंडिया वेबसाइट पर मौजूद सपोर्ट पेज सेग्मेंट में देखा गया है, जिसे टिपस्टर मुकुलशर्मा ने स्पाॅट किया है। टिपस्टर के अनुसार कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन का सपोर्ट पेज लाईव कर दिया गया है। सपोर्ट पेज लाईव हो जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ ही दिनों में कंपनी इस फोन के इंडिया लाॅन्च की घोषणा भी कर देगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में ‘रियलमी एक्स7’ सीरीज़ चीन के बाहर थाईलैंड और ताईवान में भी लाॅन्च हो चुकी है।
So the Realme X7 Pro has been listed on the company's official support page in India.#Realme #RealmeX7Pro pic.twitter.com/JDdE5Ezlvx
— Mukul Sharma (@stufflistings) December 24, 2020
Realme X7
रियलमी एक्स7 में 6.4 इंच फुल एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले है। वहीं, फोन में ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 800U प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-जी57 जीपीयू दिया गया है। इसके अलावा फोन में रैम 8 जीबी तक है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। रियलमी का यह फोन एंडरॉयड 10 बेस्ड रियलमी यूआई पर कार्य करता है। हैंडसेट में पावर देने के लिए 4300mAh की बैटरी है जो 65 वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। यह भी पढ़ें: JioPhone के बाद अंबानी का नया दांव, आ रहा है एक और 4G फीचर फोन, कीमत होगी 1,000 से कम
Realme X7 Pro
रियलमी एक्स7 प्रो में 6.55 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़, सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ है। वहीं, फोन में ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए 9-कोर माली-G77 ग्राफिक्स प्रोसेसर मौजूद है। हैंडसेट में 8 जीबी तक रैम है और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज है। इस फोन में कैमरा स्पेक्स Realme X7 जैसे ही हैं। वहीं, फोन को पावर देने के लिए 4500mAh बैटरी दी गई है जो 65 वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले OnePlus 9 Lite की कीमत का हुआ खुलासा, इस शक्तिशाली प्रोसेसर से होगा लैस
कैमरा
दोनों ही फोन में क्वाड कैमरा सेटअप और एक जैसे ही लेंस दिए गए हैं। हालांकि, कैमरा में दिए गए अपर्चर में कुछ फर्क है। Realme X7 और X7 Pro में अपर्चर f/1.8 के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, (X7 में अपर्चर f/2.3) और (X7 Pro में अपर्चर f/2.25) के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल 8 मेगापिक्सल सेंसर, अपर्चर /2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का ब्लैक और वाइट पोर्टेट सेंसर व अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए (Realme X7 में अपर्चर f/2.5) और (Realme X7 Pro में अपर्चर f/2.45) के साथ 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।













