Redmi 11 Prime 5G फोन 6 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च, यहां जानें मिलेंगे कौन-से फीचर्स

Join Us icon

Xiaomi Redmi ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए आज नए मोबाइल रेडमी 11 प्राइम 5जी फोन के इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बता दिया है कि Redmi 11 Prime 5G Phone 6 सितंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। MediaTek Dimensity 700 की पावर से लैस यह स्मार्टफोन कम कीमत पर ही बाजार में उतारा जाएगा जो शानदार फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करेगा।

Redmi 11 Prime 5G 6 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से इस फोन का प्रोडक्ट पेज शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लाईव कर दिया गया है जिसमें फोन की फोटोज़ के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है। चर्चा है कि 6 सितंबर को रेडमी 11 प्राइम 5जी के साथ अन्य मॉडल भी पेश किए जा सकते हैं। रेडमी 11 प्राइम 5जी 6 सितंबर को लॉन्च होने के बाद कुछ ही दिनों में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Redmi 11 Prime 5G phone launching in india on 6 september check price specifications

Redmi 11 Prime 5G

सबसे पहले फोन के डिजाईन की बात करें तो रेडमी 11 प्राइम 5जी फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें नैरो चिन पार्ट वाली बेजल लेस स्क्रीन दी गई है। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें कैमरा लेंस लार्ज राउंड शेप में लगे हैं। बैक पैनल पूरी तरह से सपाट नहीं है तथा हल्का रग्ड नज़न आ रहा है। वहीं रियर हिस्से पर कोई अन्य सेंसर भी नहीं दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5 सितंबर को लॉन्च होगा POCO M5, कंपनी बता रही है इसे 12 हजार के बजट का सबसे पावरफुल फोन

Redmi 11 Prime 5G की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो शाओमी ने खुलासा कर दिया है कि इस स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। फोन में दो सिम लगेगी तथा दोनों पर 5जी चलाया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए जहां यह मोबाइल फोन 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

Redmi 11 Prime 5G phone launching in india on 6 september check price specifications

रेडमी 11 प्राइम 5जी फोन की डिसप्ले तथा अन्य कैमरा सेंसर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि यह रेडमी मोबाइल दो से अधिक रैम वेरिएंट्स में एंट्री ले सकता है। Redmi 11 Prime 5G प्राइस व फुल स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल सामने आते ही पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here