सस्ता स्मार्टफोन Redmi 17 4G हो रहा लॉन्च के लिए तैयार, Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर के साथ ले सकता है एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/Redmi-15-5G-with-7000mAh-battery-up-to-144Hz-display-launched-in-India.jpg

Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro लॉन्च हो चुके हैं। ये दोनों 5जी फोन शाओमी की होम मार्केट चाइना में पेश किए गए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया में भी लॉन्च होंगे। वहीं दूसरी ओर इन दोनों रेडमी 5जी फोन के अब कंपनी Redmi 17 4G लाने की तैयारी कर रही है। यह अप​कमिंग स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ है जहां मोबाइल से जुड़ी कई अहम डिटेल्स का खुलासा हुआ है।

Redmi 17 4G डिटेल्स

रेडमी 17 4जी स्मार्टफोन को मलेशिया की सर्टिफिकेशन्स साइट SIRIM पर लिस्ट किया गया है। यहां फोन को 2606FRN72Y मॉडल प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों यह इसी मॉडल नंबर के साथ यह रेडमी मोबाइल सिंगापुर की सर्टिफिकेशन्स साइट IMDA पर भी शिरकत कर चुका है। इन दोनों ​सर्टिफिकेशन्स के साथ यह बात साफ हो गई है कि Redmi 17 4G सिर्फ चाइना ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट के दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।

Redmi 17 4G स्मार्टफोन को लेकर चर्चा है कि यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 6s 4G Gen 2​ चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.9गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.9गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं रेडमी 17 4जी फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया जा सकता है।

रेडमी 17 4जी अभी जहां सिर्फ लिस्टिंग्स में दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर लीक्स में इसी मोबाइल के 5जी मॉडल्स की जानकारी भी सामने आने लगी है। इस अपकमिंग Redmi 17 5G फोन को लेकर बताया जा रहा है कि कंपनी इसे Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है। बताते चलें कि यह क्वालकॉम के सबसे नए मोबाइल चिपसेट में से एक है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।

Redmi 15 5G

Redmi 17 5G डिटेल्स

अगर आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि Redmi 17 4G फोन में दिया जाने वाली प्रोसेसर सीरीज के Redmi 17 5G मोबाइल के प्रोसेसर की तुलना में अधिक फास्ट है। यानी हैवी परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से हैंडल कर सकता है। ऐसे में अगर लीक सही साबित होता है तो माना जा सकता है कि बेशक कंपनी एक मॉडल में 5जी कनेक्टिविटी नहीं देगी लेकिन प्रोसेसिंग के मामले में यह दूसरे पर हावी पड़ सकता है।

Redmi 17 5G फोन की ही बात करें तो लीक्स के अनुसार पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है और इसके साथ 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी 17 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। बाजार में इसे 6GB और 8GB RAM पर लाया जा सकता है। बहरहाल रेडमी 17 4जी फोन और 5जी फोन की पुख्ता डिटेल्स के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।