11,000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A36 5G, जानें कहां से खरीदें

Join Us icon

Samsung Galaxy A36 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस समय आपके लिए अच्छी डील मिल रही है। बता दें कि कंपनी के इस मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन की कीमत हाल ही में बढ़ाई थी। जिसके बाद डिवाइस का 8GB + 128GB मॉडल 36,999 रुपये में मिल रहा था। वहीं, अब Flipkart Big Billion Days Sale में यही वैरियंट 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस तरह नई कीमत के मुकाबले ग्राहकों को 11,000 रुपये की बचत हो जाएगी। खास बात यह है कि आपको बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस का लाभ भी मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A36 5G डील 

Samsung Galaxy A36 5G के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 29 सितंबर को बढ़कर 36,999 रुपये हो गई थी। इससे पहले यह वैरियंट 33,999 रुपये में उपलब्ध था। यानी कंपनी ने इसकी कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 40,999 रुपये थी।

Flipkart की Big Billion Days Sale में Galaxy A36 5G का 8GB + 128GB मॉडल 25,999 रुपये में लिस्टेड है। यानी 36,999 रुपये की नई कीमत के मुकाबले फोन 11,000 रुपये सस्ता मिलेगा। इसके साथ सेल के दौरान मिलने वाले बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के जरिए कीमत और कम हो सकती है।

इस कीमत पर Galaxy A36 5G उन यूजर्स के लिए शानदार साबित हो सकता सकता है जो Samsung का फोन चाहते हैं और करीब 25 से 30 हजार रुपये का बजट है।

Samsung Galaxy A36 5G के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। जिससे बढ़िया स्क्रीन अनुभव होगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A36 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A36 5G में 5,000mAh की बैटरी है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें 5G कनेक्टिविटी के अलावा IP67 रेटिंग भी मिलती है। जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है।

Samsung Galaxy A36
Galaxy A36

बताते चलें कि कम कीमत में Samsung Galaxy A36 5G के दोनों मेमोरी वैरियंट शानदार विकल्प है। यदि आप डील में फोन लेना चाहते हैं तो जल्दी करें क्योंकि ऑफर्स और प्राइस बदल भी सकते हैं। उम्मीद करते हैं हमने आपकी कम कीमत में फोन लेने की सूची में सही विकल्प दिया होगा। टेक जगत से जुड़े हर अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।


Samsung Galaxy A36 5G Price
Rs. 25,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here