
OPPO अपनी नई Reno 17 सीरीज लेकर आ सकता है। इसे अगले महीने यानी नवंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसी बीच अपकमिंग OPPO Reno 17 की लाइव इमेज सामने आई है। जिससे फोन के डिजाइन की पहली झलक देखने को मिली है। लीक के मुताबिक, नए फोन में 200MP कैमरा, करीब 7,000mAh की बैटरी और Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। वहीं, भारत में Reno 17 को जनवरी 2027 की शुरुआत में पेश किए जाने की उम्मीद है। आइए, आगे आपको अब तक आई डिटेल्स देते हैं।
OPPO Reno 17 की लाइव इमेज आई सामने
SmartPrix ने आगामी OPPO Reno 17 की लाइव इमेज शेयर की है। इस तस्वीर में फोन का डिजाइन पिछले मॉडल Reno 16 के मुकाबले ज्यादा अलग नजर नहीं आता है। कंपनी नए फोन में पुराने मॉडल के डिजाइन को बरकरार रखते हुए कुछ बदलाव कर सकती है। हालांकि, फोन के डिजाइन और बिल्ड से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
टिप्स्टर Smart Pikachu के अनुसार, OPPO Reno 17 सीरीज में बड़ी और छोटी स्क्रीन वाले मॉडल शामिल हो सकते हैं। कंपनी इस सीरीज में डिजाइन पर खास ध्यान दे सकती है। इसके साथ ही नए फोन में 200MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।
OPPO Reno 17 के स्पेसिफिकेशंस संभावित
लीक के अनुसार OPPO Reno 17 सीरीज में अलग-अलग स्क्रीन साइज वाले स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। हालांकि, Reno 17 का डिस्प्ले साइज और रिजॉल्यूशन फिलहाल सामने नहीं आया है।
OPPO Reno 17 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। यह प्रोसेसर फोन को मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉरमेंस दे सकता है।
आगामी ओप्पो फोन में करीब 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Reno 17 बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की कैटेगरी में शामिल हो सकता है। हालांकि, इसकी चार्जिंग स्पीड को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 17 में 50MP के तीन रियर कैमरे मिल सकते हैं। वहीं, Reno 17 सीरीज को लेकर सामने आए एक अन्य लीक में 200MP कैमरा सेंसर का भी जिक्र है। इसलिए यह साफ नहीं है कि 200MP कैमरा किस मॉडल में मिलेगा और Reno 17 में कौन-सा कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी Reno 17 सीरीज Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ आ सकती है। फोन में लाइव फोटो और फोटो एडिटिंग से जुड़े नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें अलग से AI बटन भी दे सकती है। जिससे AI फीचर्स को आसानी से उपयोग किया जा सकेगा।
टिप्स्टर Smart Pikachu के अनुसार OPPO Reno 17 सीरीज में टेलीफोटो एक्सटेंडर सपोर्ट मिल सकता है। इसकी मदद से फोन के कैमरे से दूर की तस्वीरें लेने में मदद मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फीचर को लेकर पुष्टि नहीं की है।
भारत में कब हो सकता लॉन्च
लीक रिपोर्ट के अनुसार, OPPO Reno 17 सीरीज को नवंबर 2026 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद भारत में Reno 17 को जनवरी 2027 की शुरुआत में पेश किए जाने की उम्मीद है। बताया गया है कि भारतीय बाजार में Reno 17 Pro मॉडल लॉन्च नहीं किया जाएगा। हालांकि, देखना होगा आगे ब्रांड क्या ऐलान करता है।
यदि आप आगामी OPPO Reno 17 सीरीज को लेना चाहते हैं तो हम आपको आगे भी लगातार जानकारियां देते रहेंगे। यह लाइनअप परफॉरमेंस और कैमरा के चलते हमेशा की तरह ग्राहकों को लुभा सकता है। इसका मुकाबला Realme, OnePlus और Vivo के फोंस से हो सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स की साइट पर विजिट करते रहें।











