
Realme ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी थी कि वह अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन 15 अगस्त को चीन में लॉन्च करेगी। वहीं कंपनी भारत में 8 अगस्त को 64-मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप टेक्नॉलजी शोकेस करेगी। अब रियलमी को टक्कर देते हुए रेडमी ने बिजिंग में हुए इवेंट के दौरान अपने 64-मेगापिक्सल कैमरा टेक्नोलॉजी के पेश कर दिया है।
वहीं, रेडमी इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्विट कर खुलासा किया है कि हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि रेडमी फोन जल्द ही 64एमपी कैमरा के साथ पेश किया जाने वाला है। इसे क्वार्टर 4 में पेश कर दिया जाएगा। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर बताया है कि 64एमपी कैमरे वाला पहले रेडमी स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होगा।
हालांकि, कंपनी ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। वहीं, फोन से जुड़े किसी और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, कैमरा के अंदर मौजूद सेंसर की जानकारी दी गई है। कंपनी इसमें सैमसंग GW1 64MP सेंसर का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा 64एमपी में 48एमपी कैमरा से 38 प्रतिशत ज्यादा पिक्सल होंगे। इसके अलावा कैमरा टेक्नोलॉजी के बात करें तो इसमें बड़ा 1/1.7″ सेंसर, ISOCELL, स्मार्ट आईएसओ और हाईब्रिड 3डी एचडीआर क्षमता होगी।
64MP कैमरा की रेस में Realme से होगी टक्कर
बता दें कि इस साल जून में रियलिमी ने अपने 64-मेगापिक्सल कैमरा फोन से ली गई कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा था कि वह इसे जल्द ही लॉन्च करने वाली है। हाल ही में रियलमी के इस फोन की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है जिसके मुताबिक यह फोन 8 अगस्त को दिखाया जाएगा। इसके अलावा इस अनूठी टेक्नोलॉजी का दिखाने के बाद Realme अपने 64-मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन से 15 अगस्त को पर्दा उठा देगी।
गौरतलब है कि हाल ही में Redmi ब्रांड की ओर से कहा गया था कि कंपनी ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें MediaTek Helio G90T चिपसेट दिया जाएगा। यह चिपसेट मीडियाटेक द्वारा लॉन्च किया गया सबसे नया चिपसेट है जो आक्टाकोर प्रोसेसेर के साथ काम करता है। इसमें 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 2 Cortex-A76 कोर और 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले 6 Cortex-A55 कोर दिए गए हैं।
इसके अलााव हाल ही में कंपनी ने घोषणा कर दी है कि Redmi Note 8 सीरीज़ पर काम शुरू हो चुका है। इस सीरीज़ के तहत कितने स्मार्टफोन मॉडल होंगे यह जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन Redmi Note 8 सीरीज़ का खुलासा करने के साथ ही कंपनी ने यह भी दावा किया है Redmi Note 8 स्मार्टफोन सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोन के बेहद पावरफुल होगा।





















