Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 8A हुआ लॉन्च, क्या Realme C2 से है आगे?

Join Us icon

Xiaomi ने आज भारत में अपनी ‘रेडमी सीरीज़’ के अंदर बजट कैटेगरी वाले डिवाइस Redmi 8A को लॉन्च कर दिया है। लॉन्च से पहले ही Xiaomi Redmi 8A रिटेल बॉक्स इंटरनेट पर लीक हो चुका है। वहीं, अब लीक खबरों पर विराम लगाते हुए कंपनी ने Redmi 8A को ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया है। यह डिवाइस कंपनी द्वारा पिछले साल पेश किए गए Redmi 7A का ही अपग्रेडेड वर्जन है।

Redmi 8

वहीं, कंपनी ने आखिर में Redmi 8 को भी शोकेस किया है। हालांकि, इसकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस डिवाइस को भी मार्केट में पेश कर देगी। आने वाले समय में फोन से जुड़ी कुछ लीक्स सामने आ सकती हैं।

डिजाइन

अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो इस हैंडसेट के डिस्प्ले में टॉप पर वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। वहीं, इसमें एक रियर कैमरा है और रेडमी की ब्रांडिंग फ्रंट व रियर पैनल पर दी गई है। वहीं, फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन के राइट साइड वॉल्यूम व पावर बटन दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने किया कमाल, Redmi Note 7 Pro बना भारत का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन

कीमत
Xiaomi Redmi 8A को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिनमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी मैमोरी और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी गई गई है। वहीं, कीमत की बात करें तो Redmi 8A के 2 जीबी रैम वाला बेस वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपए और 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है। वहीं, डिवाइस को 29 सितंबर से फ्लिपकार्ट और मी होम स्टोर पर सेल के लिए पेश किया जाएगा। इसके अलावा कुछ दिन बाद कंपनी इस फोन को ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध कराएगी।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Redmi 8A को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 720 × 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट के साथ आता है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। वहीं, रेडमी 8ए एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर कार्य करता है जो ऑक्टा-कोर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर पर रन करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 8A सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो 1.8 अपर्चर के साथ Sony IMX363 सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi 8A में डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। वहीं, फोन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here