
शाओमी ने आखिरकार भारत में अपना नया सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9 Prime लॉन्च कर दिया है। Redmi 9 Prime में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर और चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इस फोन का मुकाबला इंडिया में मौजूद कई फोन्स से होगा, जिसमें से Samsung Galaxy M11 स्मार्टफोन को सबसे बड़ा प्रतियोगी माना जा रहा है। दोनों ही फोन 4GB रैम दी गई। इसके अलावा हमने आगे इन दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना स्पेसिफिकेशन, कीमत और डिजाइन के आधार पर की है। दोनों फोन्स की तुलना कर यह जानने की कोशिश करेंगे कि कौन सा फोन किस पर भारी पड़ेगा।
डिजाइन
सबसे पहले बात करते हैं Redmi 9 prime की तो इसे Auro 360 डिग्री डिजाइन पर पेश किए गया, जिसके फ्रंट पर वॉटरड्रॉप नॉच और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। फोन के टॉप और लेफ्ट व राइट में काफी कम बेजल हैं। वहीं, बॉटम में थोड़ा मोटो बेजल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा स्क्रीन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन मौजूद है। वहीं, बॉटम में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया गया है। फोन में पी2आई नैनो कोटिंग भी है जो इसे स्प्लैश रसिस्टेंट बनाती है। वहीं, रियर नॉन-स्लिप रिपल टेक्चर और क्वाड कैमरा सेटअप है।
दूसरी ओर Samsung Galaxy M11 पंच-होल डिजाइन के साथ आता है। फोन के तीन किनारे जहां नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा बड़ा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी बाईं होल मौजूद है और इसी में फोन का सेल्फी कैमरा फिट है। रेडमी 9 प्राइम से अलग सैमसंग गैलेक्सी एम11 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में तीन कैमरा सेंसर्स जहां एक ही कतार में लगे हुए हैं वहीं साईड में फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसी तरह डिवाईस के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है एवं लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5एमएम जैक मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M31s Vs Poco X2: जानें, 64MP क्वाड कैमरा वाले स्मार्टफोन्स में कौन बेहतर
कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करेें तो Redmi 9 Prime में क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए शाओमी रेडमी 9 प्राइम एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
जैसा कि हमने बताया कि सैमसंग गैलेक्सी एम11 फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy M11 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम
प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर (2x ARM Cortex A-75 + 6x ARM Cortex A-55) प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है।
सैमसंग ने यह फोन भी रेडमी 9 प्राइम की तररह ही लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है जो कि वनयूआई 2.0 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 4450 चिपसेट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Realme 6i vs Redmi Note 9: बजट कैटगरी में कौन बनेगा किंग?
डिसप्ले
Redmi 9 Prime वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आता है। वहीं, फोन को 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एफएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।
वहीं, Samsung Galaxy M11 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया था जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की एचडी+ इनफिनिटी-ओ डिसप्ले सपोर्ट करती है।
बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन
Xiaomi Redmi 9 Prime और Samsung Galaxy M11 दोनों ही फोन डुअल सिम सपोर्ट और 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। फोन्स में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए यह रेडमी 9 प्राइम में Quick Charge 3.0 व 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बैटरी दी गई है और सैमसंग गैलेक्सी एम 11 में 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
कीमत और सेल
Redmi 9 Prime और Samsung Galaxy M11 के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 11,999 रुपए व 12,999 रुपए है। वहीं, रेडमी 9 प्राइम की सेल अमेजन इंडिया पर 6 अगस्त को की जाएगी। वहीं, सैससंग गैलेक्सी एम11 को ऑफलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकता है।



















