
Redmi A4 भारत में पिछले साल नवंबर में कंपनी की A-सीरीज के पहले 5G फोन के रूप में लॉन्च किया गया था। इस फोन के साथ Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट का भी ग्लोबल डेब्यू हुआ था। वहीं, अब ऐसा लगता है कि ब्रांड पहले से ही इसके सक्सेसर Redmi A5 पर काम कर रहा है, जो Redmi A-लाइनअप का अगला डिवाइस होगा। इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम होने का अनुमान है।
Redmi A5 IMEI database
- एक्स यूजर एरेनकन यिलमाज द्वारा देखी गई IMEI लिस्टिंग में मॉडल नंबर 25028RN03Y दिखाया गया है।
- डेटाबेस Redmi A5 के मार्केटिंग नेम की पुष्टि करता है। इसमें ब्रांड Redmi है।

- सोशल मीडिया साइट एक्स के यूजर का कहना है कि रेडमी ए5 को भारत और ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन कोई असल लॉन्च टाइमलाइन अभी तय नहीं है।
- लीक के अनुसार आगमी फोन का POCO वैरियंट भी होगा।
- संदर्भ के लिए, POCO C75, जिसे कुछ हफ्ते पहले भारत में लॉन्च किया गया था, Redmi A4 5G के समान डिजाइन और हार्डवेयर शेयर करता है।
- Redmi A5 (25028RN03A) को पहले EEC सर्टिफिकेशन भी मिला था और शुरू में माना जा रहा था कि यह Redmi 14 4G है।
फिलहाल Redmi A5 के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन जब से यह ऑनलाइन दिखाई देने लगा है, हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसके बारे में और डिटेल्स मिलेंगी। Redmi A4 5G के नए होने के कारण अभी फोन के भारत में लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
याद दिला दें कि Redmi A4 5G में 6.88-इंच 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 चिपसेट, पीछे की तरफ 50MP डुअल कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5160mAh की बैटरी है। भारत में Redmi A4 की कीमत बेस 4GB + 64GB मॉडल के लिए 8,499 रुपये और 128GB के लिए 9,499 रुपये से शुरू होती है।











