
Redmi A7 Pro 5G पिछले सप्ताह ही इंडिया में लॉन्च हुआ है जो सिर्फ 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं आज कंपनी ने भारतीय बाजार में इस मोबाइल का 4जी मॉडल भी पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से नया Redmi A7 Pro 4G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह लो बजट 4जी स्मार्टफोन है जिसका प्राइस सिर्फ 11,499 रुपये है। नए रेडमी ए7 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi A7 Pro 4G फोन 11,499 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन को 4GB RAM + 64GB Storage पर लाया गया है। मोबाइल की सेल 24 अप्रैल से शुरू होगी और जिसे Sunset Orange और Black कलर में खरीदा जा सकेगा। ये सस्ता स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी ए7 प्रो 4जी फोन 4जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो 4जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM की ताकत देती है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी ए7 प्रो 4जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो HyperOS 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 12एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
Redmi A7 Pro 4G स्मार्टफोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसपर बेहतर स्क्रॉलिंग के लिए 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दी गई है। साथ ही ग्राहकों को 800निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा है। यह मोबाइल स्क्रीन फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।
रेडमी ए7 प्रो की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की बैटरी है। पावर बैकअप के लिए यह सस्ता मोबाइल 6300mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि 1000 बार चार्ज करने के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से अधिक ही रहेगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
Redmi A7 Pro 4G फोन 7.5W Reverse Charging तकनीक भी सपोर्ट करता है। यानी इस मोबाइल से दूसरे फोन को भी चार्ज किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है और मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है।
रेडमी ए7 प्रो 4जी फोन Wet Touch 2.0 तकनीक से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी स्मार्टफोन स्क्रीन पर बिना परेशानी का किया जा सकता है। फोन अनलॉक करने के लिए इसके साइड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है। इस मोबाइल में 200% सुपर वॉल्यूम मोड मिलता है जो धमाकेदार साउंड दे सकता है। वहीं हल्की फुल्की पानी की बौछारों के बचाने के लिए इसे IP52 रेटिंग के साथ लाया गया है।
इस सस्ते फोन में ग्राहकों को Google Gemini और Circle to Search जैसे एआई फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी ने इसमें 3.5एमएम जैक भी लगाया है। बताते चलें कि इस मोबाइल में 4जीबी एंड्रॉयड ओएस और 6 सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।












