कंपनी ने किया खुलासा, सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आएगा रेडमी फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/01/Xiaomi-redmi-Note-7-2.jpg

शाओमी ने पिछले महीने अपने रेडमी ब्रांड के अंदर पहले स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 को लॉन्च किया था। इसके अलावा कुछ समय से इस बात की जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज़ के अंदर रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहींं, 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव तौर पर इस बात की जानकारी दी थी कि शाओमी अगले महीने 12 फरवरी को भारत में रेडमी नोट 7 (रेडमी नोट 7 प्रो) को लॉन्च कर सकती है। अब रेडमी के जनरल मैनेजर लू वेइबिंग ने अपकमिंग फोन लेकर जानकारी दी है।

शाओमी रेडमी गो की सेल शुरू, इंडिया में कीमत होगी 5,000 रुपये के करीब

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर रेडमी के जनरल मैनेजर लू वेइबिंग ने एक पोस्ट के ज़रिए खुलासा किया है कि कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट से आगे निकलकर फ्लैगशिप सेगमेंट में कदम रखने की योजना बना रही है। इसी के तहत अपकमिंग डिवाइसेस को फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वेबिंग ने हाल ही में शाओमी के शेनजेन आरएंडी इंस्टिट्यूट में अपने साथ रेड्मी क्रू की एक तस्वीर साझा किया थी, जिसमें उन्हें डिस्कशन करते देखा गया था।

एक्सक्लूसिव: 12 फरवरी को लॉन्च होगा शाओमी रेडमी नोट 7, यह रहा ऑफिशियल इनवाइट

बता दें कि कंपनी ने चीन में लॉन्च हुए रेडमी नोट 7 में सैमसंग सेंसर का इस्तेमाल किया था। वहीं, भारत में आने वाला नोट 7 प्रो में सोनी आईएमएक्स586 इमेज सेंसर वाला 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के अंदर इस डिवाइस को लॉन्च किया था।

इसके अलावा अगर बात करें रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन के कैमरे की तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। शाओमी रेडमी नोट 7 के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम और 64जीबी और 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ आता है।