एक्सक्लूसिव: 12 फरवरी को लॉन्च होगा शाओमी रेडमी नोट 7, यह रहा ऑफिशियल इनवाइट

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी भारत में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए बिल्कुल तैयार दिखाई दे रही है। इसी महीने चीन में शाओमी द्वारा रेडमी नोट 7 के नाम से लॉन्च किए गए डिवाइस को अब भारत में रेडमी नोट 7 प्रो के नाम से लॉन्च किया जाएगा। 91मोबाइल्स को फोन लॉन्च होने का मीडिया इनवाइट हाथ लगा है। हालांकि, इसमें स्मार्टफोन के नाम का जिक्र नहीं है।

हमें इस इनवाइट की जानकारी मोबाइल रिटेलर्स द्वारा मिली है। पोस्टर के अनुसार यह फोन 12 फरवरी को दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले इवेंट में लॉन्च होगा। पोस्टर में देिखाई दे रही इमेज को देखकर पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि यह रेडमी नोट 7 होगा, जिसे भारत में रेडमी नोट 7 प्रो नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन, फर्क सिर्फ नाम में ही नहीं होगा।

whatsapp-image-2019-02-01-at-9-01-34-am

कंपनी ने चीन में लॉन्च हुए रेडमी नोट 7 में सैमसंग सेंसर का इस्तेमाल किया था। वहीं, भारत में आने वाला नोट 7 प्रो में सोनी आईएमएक्स586 इमेज सेंसर वाला 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के अंदर इस डिवाइस को लॉन्च किया था।

xiaomi redmi 7 launched price specification and features in hindi
6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आएगा रेडमी नोट 7 प्रो

पोस्टर की बात करें तो इसमें बॉलिवुड की अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ के गाने ‘अपना टाइम आएगा’ लिखा हुआ है। हालांकि, कंपनी की ओर रेडमी नोट 7 के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

24 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस शाओमी का यह शानदार फोन होगा 19 फरवरी को लॉन्च

इसके अलावा अगर बात करें रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन के कैमरे की तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। शाओमी रेडमी नोट 7 के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम और 64जीबी और 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here