
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने पिछले साल दिसंबर में Redmi K30 को लॉन्च किया था। वहीं, काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी अब इस फोन को अपग्रेड करते हुए नया फोन यानी रेडमी के40 लाने की तैयारी कर रही है। वहीं, हाल ही में चीन की सार्टिफिकेशन साइट 3सी पर इस फोन को MDY-11-EX के साथ देखा गया है। माना जा रहा है कि यह Redmi K40 ही होगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस डिवाइस को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
दूसरी ओर कहा जा रहा है कि यह डिवाइस शाओमी फोन Mi CC10 हो सकता। क्योंकि मी सीसी9 को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। फिलहाल रेडमी के40 और मी सीसी10 फोन के बारे में बहुत कम जानकारी मौजूद है। वहीं 3C सर्टिफिकेशन में फोन के नाम की जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 9 हुआ लॉन्च, इस सस्ते फोन में है 5020एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरा
स्मार्टफोन को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। फोन को M2006J10C मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। वहीं, इस फोन को MDY-11-EX चार्जर के साथ लिस्ट किया गया है। इसका मतलब है कि फोन को 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट होगा।
लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि कंपनी एक और रेडमी फोन लाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा लिस्टिंग से यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा जो कि 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इस सर्टिफिकेशन को सबसे पहले चीनी टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने स्पॉट किया था। इसे भी पढ़ें: Xiaomi फैन्स को झटका: Redmi Note 9 Pro Max और 8A Dual की कीमत में हुआ इजाफा, जानें नया प्राइस
Redmi K30 5G
Redmi K20 के अपग्रेड वर्जन रेडमी के30 में कंपनी ने 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) डिसप्ले दिया है जो कि होल-पंच डिज़ाइन के साथ आता है। Redmi K30 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 765 5जी प्रोसेसर से लैस है। इस नए प्रोसेसर को 5जी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन को तीन रैम और तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।
फोटोग्राफी की बात करें तो रेडमी के30 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स686 प्राइमरी कैमरा सेंसर, 5 मेगापिक्सल मेक्रो लेंस, 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ ऑफ फिल्ड है। वहीं, फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया जिसमें 20 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल कॉम्बिनेशन कैमरा सेंसर दिया गया है।
वहीं, रेडमी फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कपनी का दावा है कि Redmi K30 को सिर्फ 60 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। Redmi K30 क्विक चार्ज और यूएसबी पावर डिलवरी सपोर्ट दिया गया है।



















