लॉन्च से पहले ही सामने आया 67W फास्ट चार्जिंग और 5,065mAh बैटरी वाला यह शानदार Xiaomi फोन

Join Us icon

Xiaomi ने पिछले महीने ही अपनी होम मार्केट यानी चीन में गेमिंग स्मार्टफोन Redmi K40 Gaming Enhanced Edition लॉन्च किया था, जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस ‘रेडमी के40’ सीरीज़ में फिर से विस्तार करने की प्लानिंग कर रही है और सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Redmi K40 Light Luxury Edition नाम के साथ पेश कर सकती है। कंपनी की घोषणा से पहले ही यह मोबाइल फोन स्पेसिफिकेशन्स के साथ बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है।

Redmi K40 Light Luxury Edition को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जहां यह फोन Xiaomi M2104K10AC मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड हुआ है। गीकबेंच की लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। सबसे पहले इस फोन को मिले बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में 727 तथा मल्टी-कोर में 3105 प्वाइंट्स इस शाओमी के आगामी स्मार्टफोन ने प्राप्त किए हैं।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी के40 के इस आगामी मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स भी गीकबेंच पर सामने आ गई है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च होगा तथा मीयूआई 12.5 के साथ काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का डायमनसिटी 1100 चिपसेट दिए जाने का खुलासा हुआ है। गीकबेंच पर यह फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी के साथ लिस्ट हुआ है। उम्मीद है कि मार्केट में यह फोन एक से अधिक रैम वेरिएंट्स में आएगा। बता दें कि यह गीकबेंच लिस्टिंग कल यानी 22 मई की है।

Redmi K40 Light Luxury Edition geekbench specs leak

वहीं अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट्स व लीक्स में कहा गया है कि Redmi K40 Light Luxury Edition 2.7एमएम पतला होगा तथा इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ फ्लैक्सिबल एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा तथा पावर बैकअप के लिए 5,065एमएएच की बड़ी बैटरी इस शाओमी रेडमी डिवाईस में दी जा सकती है। बहरहाल कंपनी की घोषणा होने तक इन स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here