Redmi K50 Gaming Pro स्मार्टफोन 64MP कैमरा और Dimensity 9000 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi की Redmi K सीरीज चीन में काफी लोकप्रिय है। Redmi K40 स्मार्टफोन चीन में Singles Day के दौरान टॉप 3 बेस्ट सेलर में रहा है। ऐसा लग रहा है कि Xiaomi इस लहर को कम होने नहीं देना चाह रही है। टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Redmi K50 Pro Gaming edition स्मार्टफोन को मॉडल नंबर L10 (Matisse) के साथ चीन की रेगुलेटरी अथॉरिटी से अप्रूवल मिल चुका है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 SoC चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं इस सीरीज का स्टेंडर्ड फोन Dimensity 7000 SoC चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

Redmi K50 Gaming Pro : स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

टिपस्टर Digital Chat Station ने शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में और भी जानकारी शेयर की है। शाओमी के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 Hz या 144 Hz OLED डिस्प्ले पैनल होगा। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Redmi K50 Gaming Pro स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 64MP Sony Exmor IMX686 सेंसर दिया जा सकता है। वहीं Redmi K40 Gaming स्मार्टफोन में 64MP Omnivision’s OV64B सेंसर दिया गया था। Redmi K50 सीरीज के फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इससे पहले टिपस्टर ने बताया कि Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन में गेमिंग फोन Redmi K50 Gaming Pro शुरुआत में ही लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 Ultra/Note स्मार्टफोन S Pen और LED कवर के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले जानें खूबियां

Redmi K50 Gaming Pro स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में POCO F4 GT नाम से लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomiui ने शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन को सबसे पहले EEC सर्टिफिकेशन में लिस्ट किया गया है। POCO F3 GT स्मार्टफोन को पोको ने छह महीने पहले भारत में लॉन्च किया था। यह फोन गेमिंग ट्रिगर, एल्यूमिनियम बॉडी और Dimensity 1200 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Infinix Note 11 और Note 11S स्मार्टफोन भारत में MediaTek चिपसेट, 50MP कैमरा के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here