
Infinix Note 11 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। इनफिनिक्स ने इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Infinix Note 11 और Note 11S को लॉन्च किया है। इनफिनिक्स के दोनों स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि इनफिनिक्स के लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Note 10 सीरीज के सक्सेसर हैं। Infinix के लेटेस्ट स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिय गया है। इसके साथ ही Infinix Note 11 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले, Helio G88 चिपसेट और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं, Infinix Note 11S स्मार्टफोन को 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Helio G96 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको इनफिनिक्स के दोनों स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Infinix Note 11 और Note 11S की कीमत और सेल डेट
Infinix Note 11 स्मार्टफोन का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन की बिक्री 23 दिसंबर से Flipkart पर शुरु होगी। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन Glacier Green, Celestial Snow और Graphite Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Infinix Note 11S स्मार्टफोन का 6GB + 64GB मॉडल भारत में 12,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल 14,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 20 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन Symphony Cyan, Haze Green और Mithril Grey कलर में पेश किया जाएगा।
Infinix Note 11 : स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Note 11 स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है जिसमें स्लिम बैजल दिए गए हैं। इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 92 प्रतिशत और डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 750निट्स है। इनफिनिक्स के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसका प्राइमरी कैमरा 50मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही फोन में 2MP डेप्थ सेंसर और तीसरा कैमरा AI सेंसर है। इनफिनिक्स के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Infinix Note 11 स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी के साथ 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Infinix Note 11 स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 SoC दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali G52 GPU दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 64GB स्टोरेज के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसके साथ ही इनफिनिक्स का यह फोन Android 11 OS पर आधारित XOS10 पर रन करता है। फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 Ultra/Note स्मार्टफोन S Pen और LED कवर के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले जानें खूबियां
Infinix Note 11S स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Note 11S स्मार्टफोन में 6.95-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इनफिनिक्स का यह फोन MediaTek Helio G96 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 6GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज दिया जाएगा। इनफिनिक्स के इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही Infinix Note 11S स्मार्टफोन में 16MP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इनफिनिक्स का यह फोन 6GB/64GB मॉडल और 8GB/128GB मॉडल के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स का यह फोन Android 11 पर आधारित XOS 7.6 पर रन करेगा। इनफिनिक्स के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Tecno Spark 8T स्मार्टफोन 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ भारत में इस दिन होगा लॉन्च





















