16GB रैम और इस ताकतवर प्रोसेसर के साथ Redmi K70 गीकबेंच पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

Redmi K70 सीरीज जल्द ही होम मार्केट चीन में लॉन्च हो सकती है। इसमें Redmi K70, Redmi K70 Pro और Redmi K70e जैसे तीन स्मार्टफोन आने की उम्मीद है। बता दें कि पिछले कई दिनों से मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट और लीक में सामने आ रहे हैं। वहीं, अब सामान्य मॉडल रेडमी के70 बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। जिसमें इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की डिटेल मिली है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग और अन्य संभावित फीचर्स की डिटेल देते हैं।
Redmi K70 गीकबेंच लिस्टिंग
- गीकबेंच प्लेटफार्म पर नया रेडमी फोन 2311DRK48C मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है।
- Redmi K70 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,248 और मल्टीकोर टेस्ट में 4,177 स्कोर हासिल किए हैं।
- आप इमेज में देख सकते हैं कि मदरबोर्ड की अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.35GHz है यानी फोन का चिपसेट MediaTek Dimensity 8300 हो सकता है।
- डिवाइस में ग्राफिक्स के लिए इस चिपसेट के साथ माली-G615 MC6 जीपीयू मिल सकता है।
- डाटा स्टोर करने के लिए मोबाइल में 16GB रेम मिलने की बात देखी जा सकती है।
- इसके अलावा गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर काम करेगा।
Redmi K70 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Redmi K70 मोबाइल के डिस्प्ले साइज का पता नहीं चला है लेकिन इसमें FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट की पेशकश की जा सकती है।
- प्रोसेसर: फोन में तगड़े परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलने की बात लीक में सामने आई है। जबकि गीकबेंच पर MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर सामने आया है। इसके साथ माली-G615 MC6 जीपीयू दिया जा सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में Redmi K70 सबसे टॉप 16GB रैम मॉडल और 512GB इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकता है।
- बैटरी: फोन में 5000mAh बैटरी का सपोर्ट और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
- अन्य: डिवाइस डुअल सिम 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सहित फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है।
- ओएस: Redmi K70 फ्लैगशिप फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 आधारित MIUI 14 पर काम करता सकता है।