8000mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है Redmi K90 Ultra, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

Redmi ने पिछले महीने ही के90 सीरीज में Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए हैं। वहीं, अब अगले Ultra मॉडल को लेकर लीक जानकारी सामने आ गई है। इसे Redmi K90 Ultra नाम से पेश किया जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट में जो डिटेल्स मिली हैं उनसे लगता है कि आगामी डिवाइस में कई शानदार अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। जिसकी जानकारी विस्तार से आगे दी गई है।
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार Redmi K90 Ultra में 6.8 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और इंडस्ट्री का बेस्ट 165Hz तक रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। डिस्प्ले के राउंडेड कॉर्नर्स और मेटल मिड-फ्रेम इसे प्रीमियम लुक और बेहतर ड्यूरेबिलिटी प्रदान कर सकते हैं।
परफॉरमेंस की बात करें तो आगामी Redmi K90 Ultra फोन MediaTek Dimensity 9 सीरीज के नए चिपसेट पर काम कर सकता है। जो संभवतः आने वाला Dimensity 9500 Plus हो सकता है। यह चिप 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है, इसलिए K90 Ultra परफॉरमेंस और एफिशिएंसी दोनों में बेहद तगड़ा प्रोडक्ट साबित हो सकता है। कैमरा की खूबियां अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि यह मॉडल कैमरा में भी दमदार रह सकता है हालांकि इसके फ्लैगशिप लेवल नहीं होने के संकेत दिए गए हैं।
Redmi K90 Ultra फोन को मजबूत वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग भी मिल सकती है। जिस तरह सीरीज के अन्य प्रीमियम फोंस में देखने को मिली है। इसके अलावा अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और अपग्रेडेड ऑडियो सिस्टम भी शामिल किए जाने उम्मीद है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी मानी जा सकती है क्योंकि लीक जानकारी के अनुसार Redmi K90 Ultra में लगभग 8,000mAh की बड़ी बैटरी लगाई जा सकता है। जो इसे अपने सेगमेंट में बैटरी के मामले में शानदार विकल्प बना सकती है। यही नहीं हाई-फ्रेम-रेट सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन भी इसमें मौजूद रह सकता है। जो इसे गेमिंग के लिए और भी स्मूथ और पावरफुल बना सकता है।
Redmi K90 Ultra के लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो माना जा रहा है कि लॉन्च चीन में मिड-2026 के आसपास देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही यह भी उम्मीद है कि इसका रिब्रांड वैरियंट ग्लोबल मार्केट में Xiaomi फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया जा सकता है।
अपकमिंग Redmi K90 Ultra उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो गेमिंग, हाई-फ्रेम-रेट कंटेंट और लंबे बैटरी बैकअप की तलाश में हैं। इसकी 8,000mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और आने वाले Dimensity 9500+ जैसे फीचर्स इसे आगे रख सकते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर आगामी iQOO Neo 11, Realme GT 8 और OnePlus Ace 6 से हो सकता है।
यदि आप गेमिंग, लंबी बैटरी लाइफ, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बढ़िया चिपसेट वाला डिवाइस आने वाले समय में प्लान कर रहे हैं तो Redmi K90 Ultra अच्छा विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार इससे जुड़ा अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।