Redmi K90 Ultra अप्रैल में हो सकता है लॉन्च, Dimensity 9500 और 165Hz डिस्प्ले के साथ लीक हुए दमदार फीचर्स

Redmi चीन में अपनी K-सीरीज का नया फ्लैगशिप मॉडल Redmi K90 Ultra लॉन्च कर सकता है। इसे लेकर पहले भी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। यह स्मार्टफोन Redmi K80 Ultra का सक्सेसर होगा। जिसे जून 2025 में पेश किया गया था। पर्व रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि K90 Ultra अपने पिछले मॉडल की तुलना में पहले लॉन्च हो सकता है। वहीं, अब माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर ने नई जानकारी दी है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
टिप्स्टर Experience More के अनुसार Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस दमदार परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन जल्द आ सकता है। हालांकि लीक में डिवाइस का नाम नहीं है, लेकिन यह Redmi K90 Ultra हो सकता है। टिप्स्टर के मुताबिक इस डिवाइस का मॉडल नंबर 2604FRK1EC हो सकता है। इसमें अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ इन-बिल्ट कूलिंग फैन दिया जा सकता है। यह फीचर साफ तौर पर गेमिंग और लंबे समय तक हाई परफॉरमेंस को ध्यान में रखकर दिया जा सकता है।
बता दें कि यही मॉडल नंबर और Redmi K90 Ultra ब्रांडिंग दिसंबर 2025 में GSMA IMEI डेटाबेस में सामने आई थी। मॉडल नंबर में मौजूद “2604” को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फोन अप्रैल में चीन में आ सकता है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इसमें Dimensity 9500 Plus चिप मिल सकती है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह डिवाइस स्टैंडर्ड Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ एंट्री ले सकता है। जबकि D9500+ चिप साल की दूसरी छमाही में आने की संभावना है।
Redmi K90 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका इन-बिल्ट कूलिंग सिस्टम बताया गया है, जो किसी भी Xiaomi फोन में पहली बार देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार इसमें 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट हो सकता है।
पावर बैकअप के लिए आगामी Redmi K90 Ultra में 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। अन्य संभावित फीचर्स में मेटल फ्रेम, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फुल वॉटर रेजिस्टेंस शामिल हो सकते हैं।
Redmi K90 Ultra उन ग्राहकों के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस, लंबे गेमिंग सेशंस और बेहतरीन थर्मल मैनेजमेंट की इच्छा रखते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर iQOO 13, OnePlus 13 और Realme GT 7 Pro जैसे फोंस से माना जा सकता है।
यदि आप ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो लंबे समय तक हाई परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और अल्ट्रा-स्मूद डिस्प्ले प्रदान करे तो Redmi K90 Ultra बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसके लिए इंतजार कर सकता है। इसके अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर बने रहें।