Redmi K90 Ultra की डिटेल्स लीक, 8,500mAh बैटरी और कूलिंग फैन के साथ आ सकता है गेमिंग फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/redmi-k90-ultra-specs-leaks.jpg

गेमिंग मोबाइल्स की मांग भारत सहित दुनिया में लगातार बढ़ रही है। इसी बीच Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi के आगामी फोन को लेकर नया अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक कंपनी जल्द ही Redmi K90 Ultra को चीन में लॉन्च कर सकती है, जिसे मोबाइल गेमिंग को ध्यान में रखकर बनाया जा सकता है। आइए, लीक स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Redmi K90 Ultra स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी टिप्स्टर Digital Chat Station ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर दी है। लीक के अनुसार Redmi K90 Ultra कई ऐसे फीचर्स के साथ आ सकता है जो इसे गेमिंग के लिहाज से तगड़ा विकल्प बना सकते हैं। इस फोन में एक्टिव कूलिंग फैन मिलने की संभावना है। स्मार्टफोन में कूलिंग फैन का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है ताकि लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म न हो और परफॉरमेंस स्टेबल बनी रहे। आमतौर पर भारी गेम खेलने के दौरान स्मार्टफोन गर्म हो जाते हैं, जिससे फ्रेम रेट कम हो सकता है, लेकिन अगर इस फोन में फैन आधारित कूलिंग सिस्टम दिया जाता है तो यह हीटिंग को जल्दी बाहर निकालने में मदद कर सकता है। जिससे गेमिंग अनुभव शानदार मिलने की उम्मीद है।

परफॉरमेंस की बात करें तो लीक के मुताबिक Redmi K90 Ultra में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन 165FPS तक का फ्रेम रेट हासिल कर सकता है। इसके अलावा इसमें एक अलग ग्राफिक्स चिप भी दी जा सकती है, जो गेमिंग के दौरान ग्राफिक्स रेंडरिंग को बेहतर बनाने और फ्रेम रेट को स्टेबल रखने में मदद कर सकती है।

बैटरी Redmi K90 Ultra फोन की सबसे बड़ी खूबी में से एक हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 8,000mAh से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में इसका साइज लगभग 8,500mAh बताया गया था। इसलिए भी यह फोन लंबे समय तक गेमिंग करने वाले यूजर्स के लिए खास ऑप्शन बन सकता है।

Redmi K90 Ultra में कस्टम-ट्यून किए गए सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स दिए जा सकते हैं, जो गेमिंग और मीडिया देखने के दौरान बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान कर सकते हैं। इसके साथ ही फोन में बड़ा वाइब्रेशन मोटर भी हो सकता है, जिससे गेमिंग के दौरान हैप्टिक फीडबैक ज्यादा बढ़िया मिल सकता है।

सिक्योरिटी के लिए Redmi K90 Ultra में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की संभावना है, जो बेसिक फिंगरप्रिंट सेंसर की तुलना में तेज और ज्यादा सटीक माना जाता है। इसके अलावा फोन को IP68 रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

अब तक Xiaomi की तरफ से Redmi K90 Ultra को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि लगातार सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स से लगता है कि यह चीन में अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह फोन हाई-एंड गेमिंग फीचर्स के साथ बाजार में मौजूद कई फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को कड़ा मुकाबला दे सकता है। हम आपको इसके आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।