Redmi Note 11T Pro ने Geekbench पर दिखाई ताकत, मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग

Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन स्मार्टफोन को 8GB की रैम के साथ पेश किया जा सकता है। शाओमी का यह फोन Android 12 पर रन करेगा।

Join Us icon

Redmi Note 11T सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन चीन में 24 मई को लॉन्च होने हैं। शाओमी अपने रेडमी नोट सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने को तैयार है। लॉन्च से ठीक पहले Xiaomi ने कंफर्म किया है कि वह Redmi Note 11T Pro+ स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगा। पहले अटकलें थी कि शाओमी Redmi Note 11T Pro और Redmi Note 11T स्मार्टफोन ही लॉन्च करने वाली है। Redmi Note 11T Pro और Note 11T स्मार्टफोन को पहले 3C और TENAA के डेटाबेस में लिस्ट किया जा चुका है। अब Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन को Geekbench की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है, जिससे इसकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ जानकारी स्पष्ट होती हैं।

Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन Geekbench पर हुआ लिस्ट

Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन को गीकबेंच पर मॉडल नंबर 22041216UC के साथ स्पॉट किया गया है। गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के ऑक्टा कोर Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस प्रोसेसर में चार प्रीमिमय Arm Cortex-A78 कोर हैं, जिन्हें 2.85GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। इसके साथ ही चार Cortex-A55 कोर हैं। ग्राफिक्स के लिए फोन में Arm Mali-G610 MC6 GPU और HyperEngine 5.0 गेमिंग सूट दिया गया है।

Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन स्मार्टफोन को 8GB की रैम के साथ पेश किया जा सकता है। शाओमी का यह फोन Android 12 पर रन करेगा। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो सिंगल कोर टेस्ट में फोन का स्कोर 4170 और मल्टी कोर टेस्ट में 6379 स्कोर रहा। इन स्कोर से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फ़ोन की परफ़ॉर्मेंस दमदार होगी। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और क्वालकॉम के दमदार 5G प्रोसेसर के साथ Moto G52j स्मार्टफ़ोन लॉन्च

Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन दो वेरिएंट 8GB+128GB और 8GB+512GB में लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी का यह फोन 6.6-इंच LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी का अपकमिंग Redmi Note 11T Pro 5G स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। शाओमी के इस फोन में 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न

लेटेस्ट वीडियो : जानें कैसी है नई Tata Nexon EV Max 2022

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here