5 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होंगे Redmi Note 12 Pro 5G और Note 12 Pro+ 5G, OnePlus के छूटेंगे पसीने!

Join Us icon
Highlights

  • Redmi Note 12 series 5 जनवरी 2023 को इंडिया में एंट्री लेगी।
  • इसमें Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G लॉन्च होंगे।
  • रेडमी नोट 12 प्रो 5जी में 50MP Camera और 67W चार्जिंग मिलेगी।
  • रेडमी नोट 12 प्रो+ 5जी 200MP Camera और 120W चार्जिंग से लैस होगा।

रेडमी फैंस के लिए वाकई न्यू ईयर हैप्पी होने वाला है। ब्रांड ने पिछले हफ्ते ही जानकारी दी थी कि वह अपनी नई नोट सीरीज़ 5 जनवरी 2023 को भारतीय बाजार में पेश करेगी। इसके तहत Redmi Note 12 Pro+ 5G फोन लॉन्च किए जाने की बात कंपनी की ओर से कही गई थी। वहीं आज इस लॉन्च ईवेंट की और भी डिटेल्स पर से पर्दा उठाते हुए कंपनी ने यह खुलासा भी कर दिया है कि 5 जनवरी को Redmi Note 12 Pro 5G Phone भी इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यानी नोट 12 सीरीज़ के प्रो और प्रो प्लस दोनों मॉडल भारत में लॉन्च होंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन फोन का प्राइस सेग्मेंट और स्पेसिफिकेशन्स क्या OnePlus को चुनौती दे पाएगा।

Redmi Note 12 Pro 5g and pro plus 5g phone launch date in india 5 january 2023

Redmi Note 12 series India Launch

शाओमी इंडिया ने आधिकारिक घोषणा करते हुए यह पहले ही बता दिया था कि कंपनी आने वाली 5 जनवरी को देश में बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से रेडमी नोट 12 सीरीज़ भारतीय बाजार में उतारी जाएगी। वहीं आज कंपनी ने ऑफिशियल कर दिया है कि 5 जनवरी 2023 को Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G दोनों इंडिया में लॉन्च होंगे। कंपनी अपने आगामी मोबाइल फोंस के कैमरा सेग्मेंट को काफी हाईलाईट कर रही है। नोट 12प्रो जहां OIS फीचर से लैस होगा वहीं प्रो प्लस मॉडल में 200MP Camera देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें: 13GB रैम, 5 कैमरे वाला Oppo F21s Pro 5G पर मिल रही ज़बरदस्त डील, जानें क्या है ऑफर

Redmi Note 12 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

चीन में रेडमी नोट 12 प्रो 5जी फोन 2400 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डिमेनसिटी 1080 चिपसेट दिया गया है जो माली जी68 जीपीयू के साथ मिलकर करता है। बता दें कि चाइना में इस फोन ने 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक की स्टोरेज पर एंट्री ली है।

Redmi Note 12 Pro 5g and pro plus 5g phone launch date in india 5 january 2023

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 67वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें: 50MP कैमरा और 8GB रैम पावर वाला Samsung Galaxy A04 सिर्फ 11999 में लॉन्च, Realme-Redmi हुए हैरान!

Redmi Note 12 Pro+ 5G की स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 12 प्रो प्लस 5जी फोन पर नज़र डालें तो इसमें भी 6.67 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले मौजूद है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह स्मार्टफोन 12 जीबी तक की रैम मैमोरी और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के मामले में भी यह प्रो मॉडल की ही तरह मीडियाटेक डिमेनसिटी 1080 चिपसेट पर काम करता है तथा ग्राफिक्स के लिए माली-जी68 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Redmi Note 12 Pro 5g and pro plus 5g phone launch date in india 5 january 2023

Redmi Note 12 Pro+ 5G का कैमरा इसकी मेन यूएसपी है। यह फोन 200MP Samsung HPX रियर सेंसर सपोर्ट करता है जो एफ/1.65 अपर्चर पर काम करता है। यह 7पी लेंस है जो एएलडी कोटेड है। इसके साथ ही फोन के रियर कैमरा सेटअप में 8एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2एमपी मैक्रो सेंसर दिया गया है। रेडमी नोट 12 प्रो+ 5जी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस रेडमी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here