
Redmi Note 14 सीरीज को सितंबर में चीन में मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप के रूप में लॉन्च किया गया था। इसमें तीन फोन Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ आए थे। जो अब इंडिया में आने के लिए तैयार हैं। बता दें कि शाओमी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि Redmi Note 14 सीरीज भारत में दिसंबर तक लॉन्च हो सकती है। आइए, आगे डिटेल जानते हैं।
Redmi Note 14 इंडिया लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
- टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार Redmi Note 14 सीरीज दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च होगी।
- टिपस्टर ने कहा कि Redmi Note 14 सीरीज की सेल 10 से 15 जनवरी के बीच शुरू होगी।
- यह लॉन्च टाइमलाइन कुछ भी चौंकाने वाली नहीं है क्योंकि ब्रांड आमतौर पर जनवरी की शुरुआत में भारत में Redmi Note सीरीज लॉन्च करता है। Redmi Note 13 सीरीज भी जनवरी में भारत में लॉन्च हुई थी।
- Redmi Note 14 सीरीज के भारतीय मॉडल्स चीन के मुकाबले थोड़े बदलाव के साथ आने की उम्मीद है। हालांकि, बदलाव कैसे होंगे ये डिटेल्स अभी नहीं मिली हैं।
Exclusive ✨
Redmi Note 14 will launch in the last week of December or in the first week of January, 2025, and sales will start from 10–15 January in India.There will be slight changes in Indian variants.#Redmi #RedmiNote14 pic.twitter.com/msbNb68DbU
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) October 28, 2024
नई Redmi Note 14 सीरीज के साथ Xiaomi ने कैमरे के डिजाइन को चौकोर आकार के मॉड्यूल से बदलकर ‘स्क्वरकल’ कर दिया है। Redmi Note 14 सीरीज अपग्रेडेड चिपसेट, नए 200MP सेंसर, बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग के साथ आती है।
चीन में Redmi Note 14 सीरीज की शुरुआती कीमत RMB 1,399 (लगभग 16,700 रुपये) है। भारत में वेनिला मॉडल के लिए इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है। Redmi Note 14 सीरीज 20,000 रुपये से कम के सेगमेंट से लेकर 30,000 रुपये से ज्यादा के अलग-अलग मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में आ सकती है।
शाओमी जल्द ही Redmi Note 14 Pro 4G को भी ग्लोबली लॉन्च कर सकता है क्योंकि यह फोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखाई दे चुका है। वहीं, इस 4G मॉडल को अभी चीन में लॉन्च नहीं किया गया है।











