Redmi Note 15 4G और Note 15 Pro 4G हुए पोलैंड में लॉन्च, दमदार बैटरी, 200MP कैमरा के साथ हुई एंट्री

Redmi ने पोलैंड में अपनी Note 15 सीरीज के 5G मॉडल्स के साथ Redmi Note 15 4G और Redmi Note 15 Pro 4G भी लॉन्च किए हैं। ये दोनों फोंस 4जी मोबाइल देख रहे यूजर्स के लिए बढ़िया साबित हो सकते हैं। इनमें परफॉरमेंस, बेहतर बैटरी और कैमरा मिल जाएगा। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Redmi Note 15 LTE में 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जबकि Note 15 Pro LTE भी इसी साइज की स्क्रीन के साथ आया है, लेकिन इसमें Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन और IP65 रेटिंग दी गई है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। जिससे यह फोंस आउटडोर विजिबिलिटी शानदार दे सकते हैं। यही नहीं ग्राहकों को स्लिम और हल्का डिजाइन भी आकर्षक लग सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Redmi Note 15 4G को Helio G100 Ultra चिपसेट से लैस रखा गया है। जबकि Note 15 Pro 4G में पावरफुल Helio G200 Ultra लगा है। दोनों ही मॉडल 8GB RAM और UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज तकनीक के साथ आते हैं। बैटरी में भी अंतर रखा गया है। जहां Note 15 LTE में 6,000mAh की बैटरी 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। वहीं, Pro मॉडल में 6,500mAh की सिलिकन-कार्बन बैटरी 45W चार्जिंग के साथ मिलती है।
कैमरा के मामले में Note 15 LTE में 108MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जबकि Note 15 Pro LTE में 200MP का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। जिसमें 4x ऑप्टिकल जूम और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलते हैं। वहीं, फ्रंट में Note 15 LTE में 20MP कैमरा और Pro मॉडल में 32MP सेल्फी लेंस है।
Redmi ने दोनों स्मार्टफोंस को HyperOS 2 और Android 15 के साथ उतारा है। इनमें Google Gemini तथा कई AI-आधारित फीचर्स का सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों मोबाइल्स 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS, Galileo, GLONASS, BeiDou और USB-C सपोर्ट के साथ आए हैं। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए Note 15 LTE को IP64 और Pro LTE मॉडल को IP65 रेटिंग मिली हुई है। जिससे ड्यूरेबिलिटी और बेहतर मिलती है।
Redmi Note 15 LTE की कीमत पोलैंड में 1,099 PLN यानी करीब 27,459 रुपये है। जो 8GB+256GB वैरियंट के लिए है। वहीं, Redmi Note 15 Pro LTE की कीमत 1,499 PLN यानी करीब 37,449 रुपये है। यह भी 8GB+256GB मॉडल में उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शंस में Black, Glacier Blue, Titanium सिर्फ Pro मॉडल के लिए और Purple सिर्फ Note 15 LTE के लिए मिलेगा। वहीं, सेल पोलैंड में 18 दिसंबर से शुरू होगी।
अगर आप 4G नेटवर्क इस्तेमाल करना चाहते हैं और प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले, नए सॉफ्टवेयर, बड़ी बैटरी व बढ़िया कैमरे पंसद है तो Redmi Note 15 और प्रो 4G सही विकल्प साबित हो सकते हैं। यदि आप पोलैंड में हैं तो इन्हें चुन सकते हैं। ऐसे ही टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।