Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, 29 जनवरी को भारत में होगी एंट्री

Redmi ने आज आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज भारत में 29 जनवरी को लॉन्च की जाएगी। इसके तहत Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ स्मार्टफोंस पेश होंगे। बीते दिन ही हमने इन दोनों डिवाइस के फुल स्पेसिफिकेशंस का अपडेट दिया है। जिसकी जानकारी आप लिंक पर जाकर देख सकते हैं। आइए, आगे फोंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi India की वेबसाइट पर Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। जहां खूबियों और डिजाइन के बारे में जानकारी देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर जारी टीजर भी आप नीचे देख सकते हैं।
We don’t just meet standards, we set them.
The #RedmiNote15ProSeries brings relentless innovation and unmatched precision.
Witness the power of #200MasterPixel. Launching on 29th January, 2026.
Now that’s #SimplyBetter.
Get notified: https://t.co/2N0ovCqrd5 pic.twitter.com/krC7N7Pu5V— Redmi India (@RedmiIndia) January 22, 2026
कंपनी द्वारा पहले जारी किए गए टीजर्स के अनुसार, Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज में 200MP का HPE मेन रियर कैमरा दिया जाएगा। जो फोटोग्राफी के मामले में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। इसके साथ ही फोन में Xiaomi IceLoop कूलिंग सिस्टम मिलेगा। जो लंबे समय तक हाई परफॉरमेंस के दौरान तापमान को कंट्रोल करने में मदद करेगा।
Redmi Note 15 Pro सीरीज को IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगी। खास बात यह है कि इसमें 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Redmi Note 15 Pro सीरीज में कई AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। जिनमें AI Writing, AI Speech Recognition और AI Interpreter शामिल हैं। इसके अलावा फोन में Redmi Titan स्ट्रक्चर दिया जाएगा। जो डिवाइस की मजबूती बढ़ाने का दावा करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल होगा। जिससे फोन को बेहतर ड्यूरेबिलिटी मिलेगी।
ब्रांड द्वारा शेयर की गई स्पेसिफिकेशन डिटेल्स Redmi Note 15 Pro+ स्मार्टफोन के लिए हैं। इसमें Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। फोन में कुल मिलाकर 24GB तक रैम का सपोर्ट होगा। जिसमें 12GB वर्चुअल रैम शामिल होगी।
बैटरी के मामले में इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Note 15 Pro+ में 6.83-इंच का CrystalRes AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 3200 निट्स की सनलाइट ब्राइटनेस, 3840Hz PWM डिमिंग और Hydra Touch 2.0 सपोर्ट के साथ आ सकता है। इन फीचर्स के साथ Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में शानदार विकल्प बन सकती है।
यदि आप भी नई नोट 15 प्रो सीरीज लेना चाहते हैं तो अगले हफ्ते इसकी प्राइस और सेल डिटेल्स सामने आएंगी। हम आपको 29 जनवरी को फुल अपडेट दंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।