27 जनवरी को इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं 200MP कैमरा वाले Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus

रेडमी नोट 15 सीरीज अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च हुई थी। अब इस स्मार्टफोन सीरीज को इंडियन मार्केट में उतारा जा रहा है। कंपनी की ओर सीरीज की माइक्रोसाइट लाइव की जा चुकी है जिसपर रेडमी फोन टीज़ किए जा रहे हैं। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी सीरीज की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन लीक में सामने आ रहा है कि Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ 27 जनवरी को इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं।
Redmi Note 15 Pro series इंडिया लॉन्च डेट टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स द्वारा शेयर की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह सीरीज 27 जनवरी को भारतीय बाजार में उतारी जा सकती है। इस सीरीज में रेडमी नोट 15 प्रो और रेडमी नोट 15 प्रो+ लॉन्च होंगे। कंपनी की ओर से खुलासा किया जा चुका है कि अपकमिंग रेडमी फोन में 200 Megapixel का कैमरा दिया जाएगा।
The Note legacy meets its boldest form.
Introducing the #REDMINote15ProSeries with a #200MasterPixel camera, crafted to redefine every detail.
Now that is just #SimplyBetter.
Coming soon. Stay tuned.
Get notified: https://t.co/2N0ovCqrd5 pic.twitter.com/q7qwxoch2j— Redmi India (@RedmiIndia) January 16, 2026
Redmi Note 15 Pro 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें चाइना में यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था। इस फोन में एंडरॉयड आधारित Xiaomi HyperOS 2 दिया गया था। चीन में इस रेडमी फोन को 12GB तक की रैम और 512GB तक ही स्टोरे के साथ लाया गया था। इंडिया में भी यही टॉप वेरिएंट मिल सकता है।
रेडमी नोट 15 प्रो स्मार्टफोन में 6.83-इंच की कर्व्ड ओएलईडी स्क्रीन दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3200nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए शाओमी ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन IP66+IP68+IP69+IP69K सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाने के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देता है।
फोटोग्राफी के यह रेडमी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर के साथ ही 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस लगाया गया है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। पावर बैकअप के लिए नोट15 प्रो में 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।
Redmi Note 15 Pro+ 5G फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को हीट से बचाने के लिए 5954mm² तक थर्मल कंडक्टिविटी प्रदान करने वाला आइस-सील्ड सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप भी लगाया है। चाइना में यह रेडमी 5जी फोन 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं ग्लोबल मार्केट में 6,500एमएएच बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।
चीन में जहां यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च हुआ था, वहीं ग्लोबल मॉडल को डुअल रियर कैमरा के साथ लाया गया। चाइनीज फोन में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया था जब्कि इंटरनेशनल मॉडल 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें 2x और 4x इन-सेंसर ज़ूम भी मिलता है। चीनी मॉडल में 50MP telephoto लेंस भी दिया गया था लेकिन ग्लोबल वर्ज़न में इसे हटा लिया गया है। वहीं दोनों मार्केट्स में यह 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।
रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 2772 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है जिसके साथ Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलती है।