Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव

Redmi Note 15 5G फोन को भारतीय बाजार में उतारने के बाद अब कंपनी अपनी नोट सीरीज के प्रो मॉडल्स लेकर आ रही है। 29 जनवरी को Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं। ये दोनों 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन हैं जो स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएंगे। इन दोनों स्मार्टफोंस का लॉन्च आप अपने मोबाइल पर घर बैठे-बैठे ही लाइव देख सकते हैं। रेडमी नोट15 प्रो सीरीज लॉन्च डिटेल्स आगे दी गई है।
Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus स्मार्टफोन 29 जनवरी को भारतीय बाजार में उतारे जा रहे है। यह फोन लॉन्च ईवेंट दोपहर के 12 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी वेबसाइट और रेडमी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित शॉपिंग साइट अमेजन पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन की कीमत और सेल ऑफर्स की जानकारी इस लॉन्च ईवेंट में दी जाएगी। ब्रांड की ओर से पहले ही बता दिया गया है कि रेडमी नोट 15 प्रो और नोट 15 प्रो+ 3 फरवरी से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
रेडमी नोट 15 प्रो की कीमत इंटरनेट पर लॉन्च से पहले ही लीक की जा चुकी है। बीते दिनों सामने आया था कि इसके 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को ₹30,999 और 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को ₹32,999 में लाया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर दिया गया है जो Xiaomi HyperOS 2 के साथ मिलकर काम करता है।
इंडिया में कंपनी इसे डुअल रियर कैमरा के साथ लेकर आ रही है जिसमें 200 मेगापिक्सल सेंसर मिलेगा। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6580mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग तकनीक मिलेगी। यह मोबाइल 6.83-इंच की कर्व्ड ओएलईडी स्क्रीन पर लॉन्च होगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3200nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
Redmi Note 15 Pro+ की बात करें तो इसे 38,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 8GB RAM के साथ 256GB Storage दी जा सकती है। वहीं 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB मेमोरी वेरिएंट्स को 41,999 और 44,999 रुपये में लाया जा सकता है। यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ 5954mm² तक थर्मल कंडक्टिविटी प्रदान करने वाला आइस-सील्ड सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप भी लगाया है।
इंडिया रेडमी नोट 15 प्रो प्लस को 6,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए यह फोन भी 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च होगा। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा। Note 15 Pro+ में यूजर्स को 6.83-इंच AMOLED स्क्रीन मिलेगा। नोट 15 प्रो और प्रो+ दोनों मॉडल IP66+IP68+IP69+IP69K सर्टिफाइड है जो इन्हें पानी व धूल से बचाने के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देते हैं।